एक्सप्लोरर

Bhilai News: 23 साल बाद भिलाई नगर निगम का बदलेगा LOGO, बेहतरीन डिजाइन बनाकर देने वाले को मिलेगा 51 हजार इनाम

Bhilai Municipal Corporation logo: जिनका लोगो का डिजाइन सलेक्ट होगा उनको भिलाई नगर निगम द्वारा 51 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. डिजाइन बनाकर भेजने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है.

Bhilai News: भिलाई नगर निगम लोगो 23 साल बाद बदलने जा रहा है जिसको लेकर भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने पूरी तैयारी कर ली है. खास बात यह है कि इस लोगो के मोनो का डिजाइन आम जनता से मंगाया गया है. जिनका लगो सलेक्ट होगा उन्हें 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा. भिलाई नगर निगम (Bhilai Municipal Corporation)के नए महापौर नीरज पाल ने लोगों से निगम के नए लोगो का डिजाइन बनाकर देने का आग्रह किया है. 

महापौर ने कहा कि 28 फरवरी तक जनता द्वारा नए लोगो का जो भी डिजाइन भेजी जाएगी उसे वे स्वीकार करेंगे. इसके बाद सभी डिजाइन को चयन कमेटी के समक्ष रखा जाएगा. यहां एक डिजाइन को फाइनल करके 10 मार्च को नया लोगो जारी कर दिया जाएगा. जिस भी व्यक्ति की डिजाइन को पसंद किया जाएगा उसे निगम द्वारा 51 हजार रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा.

जमा करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 
28 फरवरी तक निगम के जनसंपर्क विभाग की मेल आईडी pronagarnigam096@gmail.com पर और जनसंपर्क विभाग में डाक और तार के माध्यम से भेज सकता है. "लोगो" "मोनो" का चयन ज्यूरी मेंबर 10 मार्च को करेगी और अपना अंतिम निर्णय देगी. इसके बाद आगे की विभागीय प्रक्रिया अपनाकर नए "लोगों" "मोनो" का सृजन किया जाएगा.

1978 के बने लोगो का उपयोग हो रहा
सन 1978 से अस्तित्व में आए विशेष क्षेत्र प्राधिकरण (साडा) के समय से प्रचलित "लोगो" का उपयोग ही भिलाई नगर निगम करता आ रहा है. वर्ष 1998 में नगर पालिका निगम भिलाई का गठन तो हुआ लेकिन इसका लोगो बदलने के लिए किसी ने भी पहल नहीं की. नीरज पाल ने कहा कि नए लोगों से उनका मकसद है कि एक ऐसा लोगो बनाया जाए जिससे लोग यह आसानी से समझ जाएं कि यह लोगो/मोनो सभिलाई निगम का है. इसके लिए महापौर ने एक कमेटी बनाई है. इसमें महापौर परिषद के सदस्य चंद्रशेखर गवई, आदित्य सिंह और रीता सिंह गेरा आदि शामिल हैं.

लोगो बनाते समय इन शर्तों का रखें ध्यान  
लोगों/मोनो का थीम- शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति, धरोहर, परम्परा इत्यादि एवं भिलाई की पहचान को ऐसे परिलक्षित करने वाला हो जिसे देखते ही समझ आ जाये कि यह भिलाई निगम का "लोगों"/"मोनो" है. लोगो बनाते समय यह ध्यान रखा जाए कि उसमें किसी व्यक्ति विशेष, समाज, धर्म, जाति या अपमानजनक आइकॉन, चिन्ह, स्लोगन, शब्द इत्यादि का समावेश न हो. इसका साइज 4 इन्च बाई 4 इन्च का होना चाहिए.

मिलेगा 51 हजार का इनाम
चयन प्रक्रिया में जिनका भी लोगो का डिजाइन सलेक्ट होगा उनको भिलाई नगर निगम के द्वारा 51 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा. आम जनता को अपना डिजाइन बनाकर भेजने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है. इसे आप निगम के ईमेल, डाक, तार के माध्यम से भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा BJP-SP एक ही थाली के चट्टे बट्टे, बताया कैसे करेंगी किसानों की समस्याओं का समाधान

UP-Punjab Election 2022 Voting LIVE: सुबह नौ बजे तक यूपी में 21.18% और पंजाब में 17.77% हुआ मतदान, वोट डालने पहुंचे कई दिग्गज नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget