एक्सप्लोरर

Bemetara Murder Case: बेमेतेरा में पुलिस को एक और हत्या करने की चुनौती देने वाले गिरफ्तार, लव ट्रायंगल से जुड़ा है केस

Chhattisgarh Latest News: बेमेतरा जिले में 18 दिसंबर को एक और हत्या करने की पुलिस को चुनौती देने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 18 दिसंबर को एक और हत्या करने की पुलिस को चुनौती देने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन हत्यारों ने 14 दिसंबर को आनंद साहू नाम के एक युवक की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए एक चिट्ठी घटनास्थल पर छोड़ी थी जिसमें लिखा था कि वह 18 दिसंबर को एक और हत्या करेंगे और पुलिस को जो करना है कर ले. इस हत्त्या की वारदात के पीछे लव ट्रायंगल की बात सामने आ रही है.

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खैरी का है जहां 14 दिसंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खैरी में मोहरंगिया नाला के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को वहां चुनौती भरा पर्ची मिला. जिसमे हत्यारों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा है दम है तो पकड़ लो नहीं तो 18 दिसंबर को और एक हत्या कर करुंगा. साथ ही साथ दूसरी पर्ची में अपना नाम महेश निषाद और किंग बताते हुए, मर्डर की सुपारी देने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दिया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक की शिनाख्त और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी.

एक ही लड़की से मृतक और हत्यारा करते थे प्यार

बेमेतरा पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण ऐलेसेला ने खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक का नाम आनंद साहू है जो मुंगेली जिले के ग्राम गितगरा गांव का रहने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि मृतक एक नाबालिक मुख्य आरोपी का दोस्त था. जिसका किसी एक नाबालिक लड़की से लव चल रहा था. जिसको लेकर दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे. नाबालिग आरोपी ने अपने दो दोस्तों शेषनारायण साहू और राहुल साहू के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया.

दो दोस्तों के साथ मिलकर 10 दिन पहले हत्या की थी प्लानिंग

एसपी ने आगे खुलासा करते हुवे बताया कि हत्या के लिए उसके दोस्त शेष नारायण साहू ने 10 दिन पहले ही प्लानिंग की थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए पर्ची लिखकर चुनौती दिया था. हत्या के दिन आरोपियों ने मृतक को बिजनेस में जानकारी के लिए बुलाया और शराब पीने के बहाने घटनास्थल पर लेकर गए. उसके बाद वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें:

Bilaspur Murder Case: संजू त्रिपाठी हत्याकांड में ये अहम जानकारी आई सामने, एसएसपी ने किया 22 सदस्यीय टीम का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget