एक्सप्लोरर

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में पीड़ितों का धरना, रोते-बिलखते फैक्ट्री के बाहर बैठे परिजन

Bemetara factory Blast: बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में हादसे से एक श्रमिक की मौत हो गई और 6 श्रमिक घायल हो गए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बारूद फैक्ट्री में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बेमेतरा जिले के बोरसी गांव में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं बचाव अभियान अभी जारी है. वहीं हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिवार के सदस्य बेमेतरा में फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए है.  

फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे परिजन
बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में हादसे को लेकर एक श्रमिक के परिजन का कहना है कि मेरा दामाद यहां 20 साल से काम कर रहा है. वह कल यहां काम के लिए आया था लेकिन उसके बाद वो घर नहीं पहुंचा है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी मिली है. न तो प्रशासन और न ही कारखाने का कोई प्रतिनिधि आया है. हम घटना होने के बाद से यहीं बैठे हैं. कोई भी हमारे परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है. हमें यहां से फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है लेकिन पीछे के रास्ते से जनप्रतिनिधि अंदर जा रहे है, अंदर से पार्सल ले जा रहे है लेकिन हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

कई मीटर ऊपर तक दिखाई दिया धुंआ का गुब्बार
फैक्ट्री में विस्फोट के बाद घायलों को डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवम पटेल ने बताया कि कुल सात मरीजों को यहां लाया गया था. जिसमें से एक श्रमिक की मौत हो चुकी थी. बाकि श्रमिकों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सभी की स्थिति स्थिर है औऱ खतरे से बाहर है. हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें धुएं का गुब्बार कई मीटर ऊपर तक दिखाई दे रहा है. धमाका इतना तेज था कि आसपास की बिल्डिंग भी हिल गई. 

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
बारूद फैक्ट्री में विस्फोट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं. ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें: कोरबा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी ई-हॉस्पिटल सेवा, मरीजों को जांच और रिपोर्ट सहित मिलेगी ये सुविधा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget