एक्सप्लोरर

Bastar Weather Update: मानसून के पहले बस्तर समेत इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से झुलसते लोगों को मिली राहत

Bastar Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून के आने से पहले बुधवार सुबह बस्तर जिले में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में बुधवार सुबह से ही घने बादल छाए रहने के साथ जमकर बारिश (Rain) हो रही है. बस्तर जिले के अलावा पूरे संभाग में बारिश का असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पहले ही अनुमान लगाया था कि बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की और तेज बारिश हो सकती है. मॉनसून से पहले ही बरसात का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है. फिलहाल छत्तीसगढ़ की सीमाओं से मानसून दूर है लेकिन द्रोणिका के असर से बस्तर संभाग में बारिश हो रही है.

क्या होती है द्रोणिका : बादलों की ही एक प्रकार की स्थिति को मौसम वैज्ञानिक द्रोणिका कहते हैं. इसमें बादलों के बीच ठंडी और गर्म हवा के आपस में मिलने से कम दबाव का एक क्षेत्र बन जाता है. उससे निकलने वाली पट्टी को द्रोणिका कहते हैं. इसके बनने से अचानक ही मौसम में बदलाव देखा जाता है.

बस्तर में हुई बारिश के पीछे इसी द्रोणिका का असर बताया जा रहा है. बस्तरवासियों दो महीनों के इंतजार के बाद तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है. सुबह से ही बस्तर में बादल गरजने के साथ-साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गयी थी. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पूरब-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर में बनी हुई है और एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक बनी हुई है. इस द्रोणिका के प्रभाव से दक्षिण बस्तर में बारिश शुरू हुई.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh News: इस बीमारी को दूर करने में फायदेमंद है छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाला 'गुलाब जामुन' फल, जानें इसके औषधीय गुण ?

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बस्तर संभाग के अलावा बुधवार को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि कई जगहों पर आंधी चलने की भी संभावना है. बस्तर जिले के अलावा संभाग के अन्य जिलों जैसे कि दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव में भी घने बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश ने लोगों को तेज गर्मी और उमस से फौरी राहत दी है.

यह भी पढ़ें- Abujmarh News: मुजफ्फरपुर की लीची को टक्कर देगी अबूझमाड़ की लीची, नक्सलियों के गढ़ में पौधे लगाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget