एक्सप्लोरर

Abujmarh News: मुजफ्फरपुर की लीची को टक्कर देगी अबूझमाड़ की लीची, नक्सलियों के गढ़ में पौधे लगाने की तैयारी

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला अबूझमाड़ में किसानों को लीची के पैदावार के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. विभाग ने लीची के पौधे रोपे जाने की तैयारी पूरी कर ली है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सबसे घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में पहली बार फलों की खेती की जा रही है. अब यहां के ग्रामीण किसान धान के बाद पहली बार अपने खेतों में फलों की खेती करेंगे. अब नक्सलगढ़ अबूझमाड़ की धरती यहां उगने वाली लीची से पहचानी जाएगी. इस क्षेत्र में लगभग 200 एकड़ में लीची के पौधे लगाए जाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है. वहीं अबूझमाड़ के हर किसान अपने खेतों में लीची के पौधे लगाए. इसके लिए उन्हें भी उद्यानिकी विभाग की ओर से पौधे दिए जा रहे हैं.

आय में वृद्धि कर सकेंगे किसान

दरअसल, अबूझमाड़ में आजादी के 75 साल बाद हुए सर्वे के बाद यहां के किसानों को मसाहती पट्टा देने के साथ अपने खेतों में धान के अलावा दूसरी फसलों को भी उगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और इसी के तहत अब अबूझमाड़ में पहली बार 200 एकड़ में लीची के पौधे रोपे जा रहे हैं. उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अबूझमाड़ की जमीन लीची उत्पादन के लिए पूरी तरह से अनुकूल है. ऐसे में अब यहां के किसान ज्यादा से ज्यादा लीची का उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे.

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में सामने आये 43 नए कोरोना केस, रायपुर बना हॉट स्पॉट

अबूझमाड़ के किसान करेंगे लीची की खेती

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अबूझमाड़ का इलाका घनघोर जंगल है. इस वजह से यहां बारिश भी पर्याप्त होती है. छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश होती है. अबूझमाड़ की समुद्र तल से 1600 मीटर ऊंचाई होने के कारण आद्रता और शीतल जलवायु लीची के लिए पूरी तरह से उपयुक्त जलवायु है. इस वजह से अब इस इलाके में लगभग 200 एकड़ की जमीन पर लीची के पौधे रोपे जाने की तैयारी विभाग ने पूरी कर ली है. 

किसानों को दी जा रही है ट्रेनिंग

अधिकारियों का कहना है कि लीची का सीजन मुश्किल से एक महीने का होता है और मई के गर्मी में फल लगना शुरू होता है और मानसून के बारिश में इसका सीजन खत्म हो जाता है लेकिन एक माह से भी कम समय में प्रति हेक्टेयर 200 पौधे के हिसाब से 4 से 5 लाख रुपये की आमदनी इससे होती है. ऐसे में यहां के किसानों को उनके खेतों में लीची लगाने के लिए विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें हर संभव मदद भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि लीची के फसल के लिए बकायदा किसानों को पौधा देने के साथ ही उन्हें इसके रोपाई से लेकर पौधा बनते तक पूरी तरह से ट्रेनिंग विभाग के द्वारा दी जाएगी.

मुज्जफरपुर की लीची को देगी टक्कर

इधर लीची का नाम सुनते ही अमूमन बिहार के मुजफ्फरपुर इलाके की याद आती है लेकिन अब छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ अबूझमाड़ की धरती भी मीठे लीची के नाम से पहचानी जाएगी और अधिकारियों का मानना है कि अबूझमाड़ की लीची मुजफ्फरपुर के लीची को टक्कर देगी.

Bastar News: बस्तर संभाग में नक्सलियों के दहशत से बंद पड़ी 430 विद्यालय, सरकार ने 250 स्कूलों को खोलने का किया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget