एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में जानलेवा हुआ डेंगू, दो महीने में मिले 1200 मरीज, 6 की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दो महीनों के दौरान 1200 लोग डेंगू के चपेट में आए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई है. मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी की वजह से उन्हें समय पर प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में डेंगू (Dengue) के कहर ने प्रदेश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिले में 1200 लोग ड़ेंगू के चपेट में आए हैं, जबकि 2 महीने में ही 6 लोगों की जान डेंगू से चले गई है. हर रोज बस्तर में 30 से अधिक मरीजों के मिलने की पुष्टि हो रही है. सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्रों में डेंगू ने कहर बरपा रखा है. पिछले महीने भर से निचली बस्तियों में दवा का छिड़काव और तमाम कोशिशों के बावजूद भी लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसके साथ ही डेंगू से मौत के भी आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं.

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज
दरअसल, डेंगू के कई मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी की वजह से उन्हें समय पर प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रहा है. जिसकी वजह से उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए लगातार विभाग की टीम प्रयास कर रही है और डेंगू के लार्वा को खत्म करने के लिए नए पैंतरे भी प्रशासन के द्वारा अपनाए जा रहे हैं लेकिन हर दिन डेंगू के मरीज सामने आने से विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

Balod News: बार -बार मिलने की जिद करती थी प्रेमिका, तंग आकर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

क्या कहा बस्तर कलेक्टर ने?
बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि डेंगू से निपटने प्रशासन गंभीर है और इसके रोकथाम के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं. इसके अलावा इस बीमारी के चपेट में आने वाले मरीजों को भी बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि डेंगू को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. लोगों का यह भी मानना है कि निजी अस्पताल में ज्यादा बेहतर इलाज हो सकेगा. साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

इसके अलावा जिन इलाकों में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज सामने आए हैं उन इलाकों में लार्वा को खत्म करने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है. कलेक्टर ने बताया कि डेंगू के रोकथाम के लिए निगम और जिला प्रशासन, स्वास्थ विभाग मैदानी क्षेत्रों में ड़ेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए पूरी तरह से कोशिश कर रहा है और इससे सावधानी बरतने के लिए लोगों से अपील भी की जा रही है. कलेक्टर ने कहा कि डेंगू को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. हालांकि 2 महीने में हुई मौत को लेकर जरूर प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है.

Raipur News: रायपुर में बेरोजगारी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, 450 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget