एक्सप्लोरर

Balod News: बार -बार मिलने की जिद करती थी प्रेमिका, तंग आकर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद में मामूली सी बात पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

छत्तीसगढ़ के बालोद पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा किया है जिसे सुनकर आप सोच में पड़ जायेंगे. दरअसल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी क्योंकि प्रेमिका अपने प्रेमी से बार बार मिलने की जिद करती थी. इससे तंग आकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने लगभग एक महीने बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

छत पर खून से लथपथ शव बरामद

दरअसल 29 जुलाई को बालोद पुलिस को सूचना मिली कि गांव भालूकोन्हा में महिला को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है. इस सूचना के बाद बालोद पुलिस तस्दीक के लिए घटना स्थल पर पहुंची जहां मृतिका संध्या राजपूत के मकान के छत पर वह पड़ी मिली. मृतिका के शव के आस-पास खून के गहरे निशान थे. पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका संध्या राजपूत को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नियत से उसके सिर पर वार करने की बात सामने आई जिस पर अर्जुंदा थाना पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुट गई थी.

300 लोगों से हुई पूछताछ और 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले

जांच के दौरान थाना अर्जुंदा के पुलिस व साइबर सेल की टीम ने भालुकोन्हा के करीबन 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की और कुछ लोगों पर लगातार निगाह रखा जा रहा था. पुलिस ने जिला दुर्ग, बालोद सिटी और भालुकोन्हा पहुंचने के रास्ते में पड़ने वाले 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज खंगाला.

प्रेमी ने कबूली हत्या की बात

लगातार 22 दिनों तक मामले जांच के बाद पुलिस को एक क्लू मिला. भालुकोन्हा गांव में ही रहने वाले विकास कुमार यादव पर पुलिस को शक हुआ. पुलिस संदेह के आधार पर विकास यादव को हिरासत में लेकर इस घटना के बारे में पूछताछ करने लगी लेकिन विकास इस घटना से अनजान होने की बात कहता रहा लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आखिरकार आरोपी विकास यादव ने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ही ली.

बार बार मिलने की ज़िद करती थी इसलिए उतार दिया मौत के घाट

आरोपी विकास ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन 28 जुलाई की रात मृतिका संध्या राजपूत ने उसे मिलने के लिए बुलाया था और मृतिका द्वारा आरोपी को बार - बार घर आने के लिए दबाव बनाती थी नही आने पर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी. आरोपी को फंसा देने की धमकी देने से आरोपी परेशान होकर आक्रोष में आकर मृतिका की हत्या करने के उद्दश्य से अपने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू तथा घर के बाहर पड़े लकडी के बैट को लेकर मृतिका के घर के पीछे दीवार पहुंचा. मृतका छत में लेट कर मोबाइल देख रही थी.  मृतिका संध्या राजपूत को जान से मारने की नियत से मृतिका के सिर पर वार कर तथा सब्जी काटने के चाकू से मृतिका के गले को रेतकर उसकी की हत्या करके आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने सबूतों और साक्ष्य के आधार पर आरोपी विकास यादव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

Raipur News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी का आज बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन ने सीएम हाउस को किया किलेबंदी में तब्दील

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर कोबरा बटालियन ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन, नक्सलियों ने किए आईईडी ब्लास्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget