एक्सप्लोरर

Bastar: धान खरीद सेंटर में दूसरे राज्यों के बिचौलए न मारे 'सेंध', बस्तर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धान की एमएसपी ज्यादा होने के कारण पड़ोसी राज्यों के किसान धान खरीद के मौसम में चले आते हैं. लेकिन हर बार उन्हें धान खरीदने से रोकने के इंतजाम करने पड़ते हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग में भी 1 नवंबर से पुराने समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीद शुरू हो गई है. इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सहकारी केंद्रीय बैंक ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. संभाग के 7 जिल में धान खरीदी (Paddy Procurement) में गड़बड़ी रोकने के लिए 250 से ज्यादा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. साथ ही बस्तर संभाग के सभी सीमावर्ती इलाक़ो में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

हर साल ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के बॉर्डर से बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों का धान  छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में खपाया जाता है और जिससे किसानों के साथ-साथ सरकार को भी लाखों रुपए का नुकसान होता है, जिसे देखते हुए पहले से ही जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी मुस्तैद कर दिया गया है, साथ ही जिला पुलिस बल के अलावा धान खरीदी केंद्रों में धांधली रोकने के लिए स्पेशल पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं. धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे 24 घंटे इन केंद्रों में नजर रखी जा सके.

बायोमेट्रिक से होगी धान की खरीद
छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ बस्तर संभाग में भी धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक के जरिए धान खरीदी की जानी है, लेकिन संभाग के कुछ ही जिलों में बायोमेट्रिक से धान खरीदी हो रही है, जबकि अभी भी कई केंद्रों में यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है जिसके चलते किसानों से टोकन के आधार पर ही धान खरीदा जा रहा है. 

बस्तर आईजी ने सुरक्षा को लेकर दिया यह भरोसा
 बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 7 जिलों के स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस भी सीमाई क्षेत्रों की निगरानी कर रही है, जिससे दूसरे राज्यों का धान बिचौलियों द्वार बस्तर के खरीदी केंद्रों में ना पहुंचें. बस्तर से लगे सीमावर्ती  राज्य से धान बस्तर ना पहुंचे इसके लिए सभी सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही  है.धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है और विषेश ऐप के माध्यम से धान खरीदी का अपडेट रखने की तैयारी की गई है.

बस्तर में 650 धान खरीद केंद्र
 बस्तर संभाग में 650 से ज्यादा केंद्रों में  धान की खरीद शुरू हो गई है. दरअसल छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य ज्यादा है जिसके चलते बिचौलिए ओडिशा से धान खरीद कर बस्तर के खरीदी केंद्रों में खपाने का प्रयास हर साल करते हैं. कई बार विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाती है वहीं ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां बिचौलिए धान खपाने में कामयाब हुए हैं. 

य़े भी पढ़ें-  Raigarh: त्योहारी सीजन में बढ़ रहे हरी सब्जियों के दाम, प्याज-टमाटर के बढ़ते भाव से बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget