एक्सप्लोरर

Bastar News: मलेरिया की चपेट में आ रहे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान, बस्तर में मानसून में बढ़ रहा प्रकोप

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून में मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा. नक्सलियों को पटखनी देने वाले सुरक्षाबलों के जवान और पुलिस अधिकारी भी मलेरिय़ा की चपेट आ रहे हैं.

Bastar News:छत्तीसगढ़ के बस्तर में विषम से विषम परिस्थितियों में हथियारबंद हार्डकोर नक्सलियों को पटखनी देने वाले सुरक्षाबलों के जवान इन दिनों मलेरिया के प्रकोप से जूझ रहे है, दरअसल बस्तर में नक्सल मोर्चों पर दूरस्थ कैंपों में तैनात जवान मानसून के मौसम में इन दिनों मलेरिया के चपेट में आकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. बस्तर संभाग में लगातारमलेरिया से ग्रसित जवानो की संख्या बढ़ती जा रही है. इसके अलावा अब CRPF और पुलिस के अधिकारी भी मलेरिय़ा के चपेट आ रहे है.

एसटीएफ के 17 जवान मलेरिया पॉजिटिव

बस्तर मे मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, बस्तर संभाग के संवेदनशील क्षेत्रो मे नक्सलियो से लोहा ले रहे जवान मलेरिया से ग्रसित हो रहे है और तेजी से जवानो मे मलेरिया पाॉजेटिव का ग्राफ बढ़ रहा है, वहीं जवानों के साथ -साथ पुलिस के अधिकारी भी मलेरिया के चपेट मे आ रहे है.

बस्तर जिले में मौजूद STF कैम्प के 17 जवान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए है, जिनका इलाज बस्तर के सरकारी अस्पताल में  चल रहा है, हालांकि सभी जवानो की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है, बस्तर एसपी सलभ सिन्हा से मिली जानकारी के मुताबिक  STF के ये सभी जवान नक्सल ऑपरेशन में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में गए हुए थे. 

जहां मच्छरों के काटने से जवान बीमार पड़ने लगे और मुख्यालय लौटने के बाद मेडिकल जांच में करीब 20 जवानों की रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आयी, हालांकि इनमें 3 जवानों को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि अन्य जवानों का इलाज जारी है. इसके अलावा सुकमा, दंतेवाड़ा बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर में भी नक्सल ऑपरेशन से वापस लौटे कुछ जवान मलेरिया पॉजिटिव आए हैं और इनका भी इलाज जारी है.

एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मानसून के मौसम में बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों और घने जंगलों में जवानों को खास सतर्कता बरतना  पड़ता है, हालांकि पिछले सालों की तुलना में मलेरिया से बचाव के लिए जवानों के द्वारा काफी सर्तकता बरती जा रही है. बावजूद इसके ऑपरेशन के दौरान जवानों को  कई विषम परिस्थितियों से जूझना पड़ता है और ऐसे में मच्छरों के काटने से जवान बीमार पड़ रहे हैं, और मलेरिया पॉजिटिव आ रहे हैं.

हालांकि नक्सल ऑपरेशन से लौटने के बाद इन जवानों का मेडिकल चेकअप किया जाता है और मलेरिया पॉजीटिव आने वाले जवानों को चिकित्सकों के निगरानी में रखकर बेहतर इलाज किया जाता है, आईजी ने बताया कि लगातार जवानों को ऑपरेशन के दौरान सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है, वहीं मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी दवाइयां और ऑडोमोस जैसी जरूरी चीजे अपने साथ रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़े : बस्तर में टला बड़ा हादसा! इंद्रावती नदी के तेज बहाव में फंसे 3 युवक, देर रात SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget