एक्सप्लोरर

बस्तर के लोगों के लिए गुड न्यूज! अब दिल्ली के लिए हफ्ते में इतने दिन मिलेगी फ्लाइट

Bastar News: पहले जगदलपुर से दिल्ली के लिए हफ्ते में दो दिन ही हवाई सेवा थी लेकिन अब एलायंस एयर कंपनी ने इसकी संख्या बढ़ा दी है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है.  बस्तरवासियों को अब आगामी तीन जून से जगदलपुर से दिल्ली तक हफ्ते में तीन दिन तक हवाई सेवा की सौगात मिल सकेगी. 

दरअसल एलायंस एयर कंपनी की 72 सीटर विमान अब तक केवल हफ्ते में दो दिन शनिवार और सोमवार को ही दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी, लेकिन अब एलायंस एयर कंपनी ने शुक्रवार को भी दिल्ली के लिए फ्लाइट की शुरुआत की है, ऐसे में बस्तर के लोगों को अब सप्ताह में तीन दिन जगदलपुर से वाया बिलासपुर जबलपुर दिल्ली की फ्लाइट उपलब्ध होगी.

बिलासपुर से दिल्ली की सीधी उड़ान
जानकारी के मुताबिक एलायंस एयर का विमान शुक्रवार और सोमवार को दिल्ली से जबलपुर-जगदलपुर होकर बिलासपुर जाएगा और बिलासपुर से सीधे दिल्ली तक उड़ान भरेगा, इसी तरह बुधवार को यह विमान दिल्ली से बिलासपुर जगदलपुर जबलपुर होते हुए दिल्ली लौट जाएगा, इसके चलते अब बस्तरवासियों को तीन दिन दिल्ली के लिए हवाई सेवा मिल सकेगी.

बस्तरवासियों को बिलासपुर जाना हुआ आसान
जगदलपुर एयरपोर्ट के प्रभारी विदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जो यात्री प्रयागराज जाने के लिए बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंच विमान सेवा का लाभ उठाते थे, अब उन्हें जगदलपुर से बिलासपुर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. 

उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग बस्तर से बिलासपुर हाईकोर्ट जाते हैं उनके लिए यह यात्री सेवा फायदेमंद होगी, लेकिन अब तक एलायंस एयर कंपनी द्वारा जगदलपुर से बिलासपुर का किराया कितना होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है.

दरअसल, केंद्र सरकार के द्वारा घरेलू विमान सेवा की सौगात बस्तरवासियों को देते हुए पहले जगदलपुर से हैदराबाद और जगदलपुर से रायपुर के लिए एलायंस एयर और उसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की शुरुआत की.

इसके बाद अब बस्तर जगदलपुर से दिल्ली तक यात्री विमान की सेवा शुरुआत की है. एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि सप्ताह में तीन दिन जगदलपुर से वाया जबलपुर बिलासपुर दिल्ली तक विमान सेवा की शुरुआत होने से निश्चित तौर पर बस्तरवासियों को  इससे फायदा मिलेगा.

जगदलपुर एयरपोर्ट में सुविधा बढ़ाने की मांग
इधर दिल्ली के लिए सीधे फ्लाइट शुरू होने से बस्तर के व्यापारियों ने भी इसे काफी फायदेमंद बताया है, लेकिन उनका कहना है कि जगदलपुर एयरपोर्ट में और सुविधा बढ़ाने की जरूरत है. यात्री विमान सेवा को बस्तर के लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद भी एयरपोर्ट अथॉरिटी सुविधा बढ़ाने में ध्यान नहीं दे रही है. इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

Bemetara Blast: बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट में अभी 8 लोग लापता, CM साय बोले- 'पीड़ितों को कंपनी से भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget