एक्सप्लोरर

Bastar News: नक्सलियों को संगठन में प्यार से एतराज! सरेंडर करने के बाद 56 जोड़ों ने रचाई शादी

Chhattisgarh News: पुलिस को सरेंडर किये नक्सली जोड़े ने संगठन से जुड़े कई राज खोले. उन्होंने बताया कि नक्सली दल में नक्सली जोड़ो को प्यार करने की इजाजत नहीं होती है और ना ही शाद करने की.

Bastar Naxalite News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले चार दशकों से नक्सली अपनी पैठ जमाए बैठे हैं. इन चार दशकों में बस्तर संभाग के सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों को अपने दल में शामिल कर लिया है. नक्सली दल में शामिल होने के बाद कई ग्रामीणों की पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मौत हो गयी. इसके बाद कई ग्रामीणों ने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला ले लिया. इन्हीं सरेंडर नक्सलियों ने दल छोड़ने के बाद कई ऐसे बड़े खुलासे किए जिसमें नक्सली संगठन के  पाबंदी सबंधी कई जानकारी मिली.

स्थानीय ग्रामीणों के नक्सली बनने के बाद कई ग्रामीणों ने अपना सब कुछ त्याग दिया. क्योंकि संगठन में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को उनके संगठन के कायदे कानून में रहना पड़ता है, और कई नियमों का पालन भी करना पड़ता है. उनमें से एक नियम है शादी ब्याह, दल में रहते हुए महिला नक्सली और पुरुष नक्सली में प्यार तो जरूर होता है लेकिन संगठन में रहकर शादी करने की उन्हें पूरी तरह से मनाही होती है. दल में रहते पुरुष और महिला नक्सली के बीच प्यार होने के बाद ना ही वे शादी कर सकते हैं और ना ही वे बच्चा पैदा कर सकते हैं. अगर महिला नक्सली गर्भवती भी हो जाती है तो उसे अपना बच्चा त्याग देना पड़ता है.

सरेंडर करने के बाद प्यार हुआ साकार

नक्सली संगठन में बनाए गए नियमों और बड़े लीडरों के प्रताड़ना से तंग आकर पिछले कुछ सालों से बड़ी संख्या में स्थानीय नक्सली बस्तर पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे हैं. खास बात यह है कि दल में रहते जिन महिला और पुरुष नक्सलियों के बीच प्यार हुआ आज वह सरेंडर करने के बाद बकायदा शादी कर रहे हैं और एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं.

बस्तर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2019 से साल 2022 अगस्त महीने तक प्रेमी जोड़ों ने सरेंडर करने के बाद 56 जोड़ों ने विवाह रचाया है. इनकी ना सिर्फ धूमधाम से शादी हुई है बल्कि इनके घरों में अब बच्चों की किलकारी भी गूंजने लगी. सरेंडर नक्सली दंपतियों का कहना है कि उनका प्यार सरेंडर करने के बाद ही सफल हुआ. वे अब एक दूसरे के होकर हंसी खुशी जिंदगी भी बिता रहे हैं.

4 सालो में 56 नक्सल जोड़ो ने रचाई शादी 

बस्तर पुलिस के सामने सरेंडर कर चुके नक्सली दंपति लक्ष्मण और कोसी का कहना है कि नक्सली संगठन में रहते उनके बीच प्यार हुआ. वे एक दूसरे को बेहद पसंद करने लगे. संगठन के सामने उन्होंने शादी करने की इच्छा भी जताई, लेकिन संगठन ने साफ तौर पर मना कर दिया. ऐसे में उन्होंने अपने प्यार को हासिल करने के लिए दल को छोड़ना ही बेहतर समझा. एक दिन दोनों नक्सली संगठन को छोड़कर भाग निकले और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

इस दौरान पुलिस ने ना सिर्फ लक्ष्मण कोसी की धूमधाम से शादी कराई, बल्कि बकायदा दोनों को पुलिस में नौकरी भी दी. अब उनके इस सुखद दांपत्य जीवन में उनके दो बच्चे भी हैं. केवल लक्ष्मण कोसी ही नहीं बल्कि पिछले 4 सालों में 56 जोड़ों ने एक दूसरे को पसंद कर नक्सली संगठन छोड़ने के बाद विवाह रचाया और पुलिस ने भी इनकी भरपूर मदद की है.

बस्तर आईजी ने की सरेंडर करने की अपील

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि साल 2019 से अब तक 56 जोड़ों ने सरेंडर करने के बाद शादी रचाई और हंसी खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. सरेंडर के दौरान पहले कई ऐसे जोड़ों ने अपनी इच्छा जाहिर की और उनके इस इच्छा को बस्तर पुलिस ने पूरा किया. उन्होंने आंकड़ा देते हुए बताया कि ऐसे प्रेमी जोड़े जिन्हें संगठन में रहते प्यार हुआ और जिसके बाद सरेंडर करने के बाद इनकी शादी बस्तर पुलिस ने करवाई. उनमें साल 2019 में 15, साल 2020 में 24, 2021 में 12 और 2022 में 31 अगस्त तक 5 प्रेमी जोड़ों का विवाह पुलिस ने संपन्न कराया.

साथ ही उन्हें बकायदा सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ भी दिया जा रहा है. आईजी ने बताया कि नक्सली संगठन में रहते इन्हें अपना प्यार कभी नहीं मिल पाता. क्योंकि नक्सली नहीं चाहते है कि पुरुष और महिला नक्सली में प्यार हो और वह भी एक आम लोगों की तरह शादी कर अपना जीवन हंसी खुशी बिता सकें. अगर संगठन में रहते इक्का-दुक्का मामलों में महिला और पुरुष नक्सली की शादी भी हो जाती है तो उन्हें बच्चा पैदा करने की अनुमति नहीं होती है.

इस वजह से अपने प्यार को सफल करने के लिए कई नक्सलियों ने सरेंडर किया. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने अपील की है कि स्थानीय नक्सलियों को दूसरे राज्य में बैठे बड़े नक्सली लीडर बरगलाकर और फुसलाकर अपने दल में शामिल कर लेते हैं और उसके बाद उनका शोषण किया जाता है. ऐसे में उन्होंने अपील की है कि जितने भी बस्तर के स्थानीय ग्रामीण जो भटक कर नक्सली दल में शामिल हो गए हैं वे मुख्यधारा में जुड़ कर अपनी अच्छी जिंदगी बिताएं. इसके लिए बस्तर पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी, साथ ही सरेंडर करने के बाद सरकार की पुनर्वास नीति का भी पूरा लाभ उन्हें दिया जाएगा.

Durg News: दुर्ग में बनेगा 12 रोजगार हब, प्रोडक्ट के अनुसार लगेंगे उद्योग, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget