एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में बनेगा 12 रोजगार हब, प्रोडक्ट के अनुसार लगेंगे उद्योग, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

दुर्ग जिले के 12 महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क बहुत जल्द ही रोजगार हब के रूप में बनने जा रहा है. इसकी तैयारियों के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने रीपा से जुड़े हुए अधिकारियों की बैठक ली.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) जिले के 12 महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क बहुत जल्द ही रोजगार हब के रूप में बनने जा रहा है. यहां पर युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के साथ ही उद्यमियों को भी कार्य करने के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा. कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने रुरल इंडल्ट्रियल पार्क (रीपा) से जुड़े हुए अधिकारियों की बैठक ली. 

डीएम ने क्या कहा
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुसार ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में बड़े पैमाने पर उद्यम की गतिविधियां शुरू की जानी हैं. इसके लिए जरूरी है कि हम रीपा में ऐसे प्रोडक्ट का चयन करें जिनकी स्थानीय स्तर पर मांग अच्छी हो. प्रोडक्ट में कुछ खूबी हो जिसकी वजह से उसकी विशिष्टता मार्केट में मौजूद अन्य प्रोडक्ट से हो. प्रोडक्ट के चयन के साथ ही इसकी पैकेजिंग और मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है. इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी मौजूद रहे. 

लगभग 300 एमएसएमई यूनिट भी जिले में
कलेक्टर ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में काम कर रही एमएसएमई यूनिटों से इस संबंध में चर्चा करें. ताकि वे ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में जमीन और दिये गये इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर अपनी यूनिट लगाएं. रोजगार सृजन कार्यक्रमों के अंतर्गत सरकार युवाओं को लोन भी देती है. ब्लॉकवार बेरोजगार और उद्यम की इच्छा रखने वाले युवकों का चिन्हांकन करें और इन्हें रोजगार सृजन कार्यक्रमों से जोड़कर रीपा में अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित करें. अच्छा काम करने वाली समूह की महिलाओं को भी उद्यमशीलता के लिए बढ़ावा दिया जाए.

इस तरह के प्रोजेक्ट्स लगेंगे पार्कों में
जिन क्षेत्रों में जिस फसल का उत्पादन होता है उन इलाकों को रीपा के लिए चिन्हांकित किये गये हैं. उदाहरण के लिए धमधा में टमाटर ज्यादा होता है. इसलिए उस क्षेत्र में कैचअप और सूप से जुड़े प्रोडक्ट्स के यूनिट लगेंगे. केले के पत्तों से बायोडिग्रेडेबल दोना-पत्तल जैसी सामग्री तैयार होती है. इसके रेशे से भी सामग्री बनाई जाती है. इसके भी यूनिट लगेंगे. बारदाने आदि के निर्माण के प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं. 

इन इलाकों में रीपा के ब्रांच है
दुर्ग ब्लाक में अंजोरा, कात्रो, ढाबा, चंदखुरी में, धमधा में मोहंदी, हसदा, पुरदा, दानिकोड़ी और पाटन में सांकरा, फुंडा, कुर्मीगुंडरा, असोगा में रीपा हैं. हर ब्लॉक में अन्य प्रोडक्ट के साथ ही खास तरह के प्रोडक्ट्स पर भी जोर दिया जा रहा है. इनमें दुर्ग ब्लॉक में मूलतः स्टेशनरी और फ्लैक्स प्रिटिंग यूनिट, एलईडी और सोलर लाइट एसेंबलिंग यूनिट, गारमेंट मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट प्रमुख हैं. धमधा ब्लॉक में आरओ और मिनरल वाटर प्लांट, टोमैटो प्रोसेसिंग यूनिट, बनाना क्लस्टर, सीमेंट पोल्स आदि काम प्रमुख हैं. पाटन में गुलाल यूनिट, एनीमल फूड यूनिट, हेल्दी स्नैक्स मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट, बारदाना पालीथिन बैग आदि का निर्माण कार्य शामिल है.

ये भी पढ़ें-

Koriya: वनांचल इलाकों में टसर कृमि पालन योजना का लाभ, रेशमी धागों से ग्रामीण कमा रहे आजीविका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget