एक्सप्लोरर

Bastar News: प्रसिद्ध गिरौला माता मंदिर में चोरी की वारदात, दानपेटी और आभूषण पर किया हाथ साफ

बस्तर के गिरौला माता मंदिर में बुधवार तड़के चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. सीसीटीव कैमरे की मदद से पुलिस चोरों की शिनाख्त में जुट गई है.

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित प्रसिद्ध गिरौला माता मंदिर में चोरों ने बुधवार तड़के सुबह धावा बोल दिया. मंदिर के अंदर रखे दानपेटी समेत माता को चढ़ाए गए लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मंदिर के आसपास रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद बस्तर के एसपी जितेंद्र सिंह मीणा भी पूरे पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे. हालांकि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिसकी मदद से पुलिस आरोपी की शिनाख्ती में जुटी हुई है. बस्तर और ओडिशा की सीमा पर मौजूद गिरौला में होने की वजह से मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है और श्रद्धालु माता को चढ़ावा चढ़ाने पहुंचते हैं . अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर से लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण और दानपेटी से चोरी हुई है. 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बस्तर एसपी जितेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आधी रात चोर ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. प्रसिद्ध मंदिर होने की वजह से बड़ी संख्या में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है. इसलिए टेंपल कमिटी ने यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी चोरों की शिनाख्त में जुटी हुई है. हालांकि चोरों ने चेहरे को मफलर से ढककर रखा था, इस वजह से शिनाख्त करने में जरूर दिक्कत जा रही है. एसपी का कहना है कि अब तक चोरी किए गए आभूषण और दान पेटी में रखे गए रकम का आंकलन नहीं हो पाया है. वहीं पुलिस के साथ टेंपल कमिटी भी इसका आंकलन करने में लगी हुई है. साथ ही मंदिर के आसपास और सीमावर्ती इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है.

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था नहीं 

दरअसल गिरोला के इस प्रसिद्ध हिंगलाजिन माता मंदिर में नवरात्रि के मौके पर हजारों की संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस दौरान काफी महंगे आभूषण भी माता को चढ़ावा में चढ़ाया जाता है. इतनी बड़ी संख्या में भीड़ होने के बावजूद भी यहां सीसीटीवी कैमरे के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवस्था नहीं की गई है. लिहाजा चोरों ने इस प्रसिद्ध मंदिर को अपना निशाना बनाया. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर आरोपी की जांच में जुटने की बात कह रही है. लेकिन बीते कुछ महीनों से लगातार जगदलपुर शहर के साथ-साथ जिले में बड़ी चोरी की वारदाते बढ़ रही है.

UP Election 2022: यूपी में कैसे चलेगा जादू, 'छत्तीसगढ़ मॉडल' के सहारे चुनाव जीतेगी कांग्रेस?

Chhattisgarh Weather: बहुत ज्यादा ठंड से नहीं मिलने वाली निजात, मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget