एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर जिले में कोरोना टीकाकरण महाअभियान की क्या है स्थिति?

Bastar Covid Vaccination: बस्तर कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा कर पाने में काफी पीछे चल रहा है. इसका प्रमुख कारण लोगों में जागरुकता की कमी है.

Bastar Covid Vaccination: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है. तीन दिनों के इस अभियान में जिले के एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. लेकिन बीते दो दिनों में केवल 55 हजार लोगों ने ही वैक्सीन लगाने में रुचि दिखाई है. वहीं अभी भी अपने लक्ष्य से जिला प्रशासन काफी पीछे है. दरसअल जिले के ग्रामीण अंचलों में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में भय व्याप्त है और कई ग्रामीण टीका लगाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं, जिस वजह से सैकड़ों ग्रामीणों ने अब तक कोरोना की पहली डोज तक नहीं लगाई है. इधर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस महा अभियान के तहत अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटने की बात कह रहे हैं.

वैक्सीन को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त

बस्तर जिले में ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करने में प्रशासन के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं. जिला प्रशासन ने 3 दिनों के लिए कोरोना टीकाकरण महाअभियान  की शुरुआत की है और इसके तहत 650 केंद्र जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में बनाए गए हैं और इन केंद्रों में बकायदा सभी विभाग के कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी लगाई गई है. इस तीन दिन के अभियान में अब तक 55 हजार लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है, उनमें से भी अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं. और इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक कई ग्रामीणों ने वैक्सीन की पहली डोज ही नहीं लगाई है.  वहीं कई ग्रामीणो में वैक्सीन को लेकर भय व्याप्त है. ग्रामीणों का मानना है कि वैक्सीन लगाने से उनकी मौत हो सकती है.

इधर कोरोना टीकाकरण अभियान के शुरू हुए एक साल होने वाले हैं लेकिन अब तक बस्तर जिला प्रशासन ग्रामीणों को इस टीकाकरण के लिए जागरूक नहीं कर पाया है और कई ग्रामीण अभी भी कोरोना टीका से वंचित है. 

बस्तर में थर्ड वेव का खतरा बढ़ा 

इधर एक बार फिर कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में बस्तर में ग्रामीणों में जागरूकता की कमी और प्रशासन की उदासीनता के चलते कोरोना वैक्सीन का अभियान काफी धीमी गति से चल रहा है. वहीं अगर थर्ड वेव बस्तर में दस्तक देती हैं तो ग्रामीण अंचलों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इसकी चपेट में आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

मुंबई में दो और लोग Omicron वेरिएंट से हुए संक्रमित, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हुई

Modi-Putin Meeting: रूसी राष्ट्रपति का 5 घंटे का दौरा, 28 समझौते और अफगानिस्तान पर चर्चा, जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget