एक्सप्लोरर

मुंबई में दो और लोग Omicron वेरिएंट से हुए संक्रमित, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हुई

Omicron Variant: महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से अब तक 10 लोग संक्रमित हुए हैं. देश में इस समय संक्रमितों की संख्या 23 है.

Omicron Cases In Mumbai: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को मुंबई में दो लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई. दोनों ही 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद ओमिक्रोन है या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को पुणे के NIV में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है. देशभर में अब तक 23 लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है.

कोरोना के नए खतरों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत 500 से घटाकर 350 रुपये कर दी है. वहीं होम कलेक्शन पर 800 की जगह अब 700 रुपये देना होगा.

भारत में रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 17 मामले आए थे. इनमें नौ मामले जयपुर में, सात महाराष्ट्र के पुणे जिले में और एक मामला दिल्ली का है. जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें से अधिकतर हाल में अफ्रीकी देशों से आए हैं या इस तरह के लोगों के संपर्क में थे. देश में पहली बार कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामले 2 दिसंबर को कर्नाटक में सामने आए थे. 

कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रख रही है. केंद्र सरकार ने कई देशों को एट रिस्क की लिस्ट में रखा है. जिन देशों को ‘‘खतरे’’ वाले देशों की सूची में डाला गया है उनमें ब्रिटेन सहित यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल शामिल हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य देशों में सामने आए कोविड के नए स्वरूप को 26 नवंबर को ओमिक्रोन नाम दिया था. उसने ओमिक्रोन को चिंता पैदा करने वाला स्वरूप भी बताया था. विशेषज्ञों ने यह संभावना जताई है कि वायरस में आनुवांशिकी बदलाव होने की वजह से यह कुछ अलग विशेषताओं वाला हो सकता है.

UP Election 2022 Survey: क्या राम मंदिर निर्माण से बीजेपी को चुनाव में फायदा मिलेगा? ABP News-C Voter में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget