एक्सप्लोरर

Bastar News: हजारों देवी-देवताओं को बस्तर राजकुमार ने किया विदा, पहली बार अबूझमाड़ के देवी-देवता भी पर्व में हुए शामिल

Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा पर्व का की एक और महत्वपूर्ण रस्म कुटुंब जात्रा अदा की गई. राजकुमार कमलचंद भंजदेव ने पूजा अर्चना कर वी-देवताओं के छत्र, डोली और स‍िंबल को विदा किया.

Bastar Dussehra 2022: अपनी अनूठी परंपरा और अनोखी रस्मों को समेटे हुए विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की एक और महत्वपूर्ण रस्म अदा की गई, जिसे कुटुंब जात्रा रस्म कहा जाता है. इस रस्म के तहत इस दशहरा पर्व में संभाग भर से हजारों की संख्या में शामिल हुए देवी-देवताओं के छत्र, डोली और स‍िंबल को बस्तर के राजकुमार कमलचंद भंजदेव ने पूजा अर्चना कर ससम्मान विदा किया. इस बार बस्तर दशहरा में 200 से अधिक नये देवी देवता भी शामिल हुए. बस्तर राजकुमार और दशहरा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इन नये देवी-देवताओं में इंद्रावती नदी के उस पार अबूझमाड़ के देवी-देवता भी इस बार पर्व में शामिल हुए.

नक्सलवाद की वजह से इन इलाकों के देवी-देवता विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व में नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन इस बार इस इलाके से भी बड़ी संख्या में देवी-देवता बकायदा पर्व में शामिल हुए. साथ ही शनिवार को कुटुंब जात्रा रस्म के दौरान उन्हें वापस ससम्मान विदा किया गया. देवी-देवताओं के विदाई समारोह में बलि प्रथा की भी परंपरा है. बकरा, मुर्गा, कबूतर के साथ बत्तख की भी बलि देकर इस रस्म को अदा किया गया.

बस्तर में निभाई जाती है बलि प्रथा

बस्तर में 75 दिनों तक मनाये जाने वाले दशहरा पर्व की एक और महत्वपूर्ण रस्म कुंटुब जात्र रस्म अदा की गई. इस रस्म में बस्तर राजपरिवार और दशहरा समिति के अगुवाई में बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों से पर्व में शामिल होने पंहुचे सभी ग्राम के देवी-देवताओं को ससम्मान विदाई दी गई. शहर के गंगामुण्डा वार्ड में मौजूद देवगुड़ी में श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मन्नतें पूरी होने पर बकरा, कबूतर, मुर्गा, बत्तख की बलि चढाई. साथ ही दशहरा समिति की ओर से सभी देवताओं के पुजारियों को ससम्मान विदा किया गया. 

रुसुम देकर देवी देवताओं को किया विदा 

पंरपरानुसार दशहरा पर्व में शामिल होने संभाग के सभी ग्राम देवी-देवताओं को न्योता दिया जाता है, जिसके बाद पर्व की समाप्ति पर कुंटुब जात्रा की रस्म अदायगी की जाती है. देवी-देवताओं के छत्र और डोली लेकर पंहुचे पुजारियों को बस्तर राजकुमार कमलचंद भंजदेव और दशहरा समिति द्वारा रुसुम भी दी जाती है, जिसमें कपड़ा, पैसे और मिठाईयां होती है. बस्तर में रियासतकाल से चली आ रही यह पंरपरा आज भी बखूबी निभाई जाती है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बोर्ड टॉपरों को आज से कराई जाएगी हेलीकॉप्टर की सवारी, 125 स्टूडेंट्स को मिला मौका

Durg: दुर्ग में फिर हुई मारपीट, भीड़ ने मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget