एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तरवासियों को रेलवे की सौगात, सुविधाओं से लैस होगा जगदलपुर स्टेशन, यात्रियों को मिलेगा ये लाभ

बस्तरवासियों के लिए खुशखबरी है. रेल सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग अब पूरी होने वाली है. जगदलपुर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत जोड़ा गया है.

छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियों द्वारा रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लंबे समय से किए जा रहे मांग को देखते हुए इस साल के रेल बजट में जगदलपुर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जोड़ा गया है जिसके तहत दो मंजिला भवन, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं से रेलवे स्टेशन को लैस किया जा रहा है और आने वाले 1 अप्रैल से ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा, इससे यात्रियों को भी कई तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. जिसका सीधा असर उनके सफर पर पड़ेगा.

दरअसल ईस्ट कोस्ट रेलवे के जनरल मैनेजर मनोज शर्मा औऱ DRM अनूप सतपथी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, किरंदुल और ओड़िशा के जयपुर और कोरापुट स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेल मंत्रालय द्वारा जारी मापदंडों के अनुसार और कई जगहों पर और भी कई विकासात्मक गतिविधियां बढ़ाई जा रही है.

 उन्होंने कहा कि इस बार रेल बजट में ईस्ट कोस्ट रेलवे के कई स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है जिसमें जगदलपुर का रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, साथ ही ट्रेन सेवाओं को भी बढ़ाया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों के रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया गया है. इसके अलावा प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाई गई है और यार्ड पर भी सुविधाएं बढ़ाई गई है.

जीएम और डीआरएम ने किया निरीक्षण

ईस्ट कोस्ट रेलवे के जनरल मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि जगदलपुर रेलवे स्टेशन के दो मंजिला नए भवन निर्माण के लिए मार्च महीने में ही टेंडर हो जाएगा और अप्रैल महीने से इसके निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बस्तर के  के.के रेल मार्ग में डबलिंग का कार्य भी किया जा रहा है. आने वाले कुछ महीनों में जगदलपुर से किरंदुल के आखिरी छोर तक डबलिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद जगदलपुर तक चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को किरन्दुल तक बढ़ाने पर विचार किया जाएगा, इधर जगदलपुर के बाद रेलवे के जनरल मैनेजर मनोज शर्मा और डीआरएम अनूप सतपथी ने किरन्दुल में मौजूद एनएमडीसी आयरन ओर  लोडिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया.

 उन्होंने रेलवे साइडिंग, रेलवे स्टेशन और  एनएमडीसी के माइनिंग स्थल का भी निरीक्षण किया, साथ ही उन्होंने ट्रैक ,मोड़, पुल ,पॉइंट और क्रॉसिंग की जांच के लिए सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग को देखा , साथ ही रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण कर इसे जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए, इसके अलावा किरन्दुल में  एनएमडीसी के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत कर आयरन ओर की  ढुलाई में सुधार के लिए भी चर्चा की.

  इसके अलावा एनएमडीसी आयरन ओर लोडिंग बढ़ाने से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जीएम ने  NMDC के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की, इसमें उन्होंने कहा कि इससे ना केवल दोनों पक्षों का ट्रैफिक बढ़ेगा बल्कि ज्यादा से ज्यादा  राजस्व भी प्राप्त होगा.

रेलवे के जीएम ने किरंदुल में रैपिड वैगन डिस्चार्ज साइलो सिस्टम का निरीक्षण किया जो वैगन लोडिंग समय को कम करने में फायदेमंद होगा, उन्होंने  कहा कि बस्तर वासियों की मांग पर रेलवे प्रशासन गंभीर है और एक के बाद एक इस रुट पर विकास कार्य किए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget