एक्सप्लोरर

Bastar News: आरक्षण को लेकर बीजेपी ने NH-30 पर किया चक्का जाम, छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाए ये आरोप

Chhattisgarh News: चक्का जाम की वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर हाई कोर्ट में अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रखने का आरोप लगाया.

Bastar Bjp News: छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति को मिलने वाली आरक्षण में कटौती के विरोध में बीजेपी लगातार बस्तर में आक्रामक होती नजर आ रही है. बीजेपी पिछले 1 महीने में आरक्षण कटौती के विरोध में तीन बार धरना प्रदर्शन कर चुकी है. बुधवार को भी बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया. लगभग 2 घंटों के चक्का जाम में नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा. वहीं सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. इस दौरान एसटी /एससी और ओबीसी वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

2 घंटे तक NH-30 किया जाम

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के एक साल बचे हैं. ऐसे में आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए लगातार आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है. वहीं बस्तर में बीजेपी आरक्षण में कटौती को लेकर चक्का जाम कर रही है. बुधवार को भी बस्तर जिले में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कटौती के विरोध में 2 घंटे तक नेशनल हाईवे 30 पर चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने बताया कि कांग्रेस सरकार को हाई कोर्ट में आरक्षण को लेकर अपना पक्ष रखना था. अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाने की वजह से हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया और 32 फीसदी आरक्षण में 12 फीसदी आरक्षण घटा दिया. 

कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप

बीजेपी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि इस आरक्षण को लेकर जिस केपी खांडे ने याचिका दायर की थी, उसे कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया और उसे पुरस्कृत भी किया. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में साफ जाहिर होता है कि खुद कांग्रेस सरकार आदिवासियों की आरक्षण खत्म करना चाहती है. इसके विरोध में ही बीजेपी पूरे बस्तर संभाग में धरना प्रदर्शन कर रही है और आदिवासियों को जल्द से जल्द आरक्षण का पूरा लाभ देने की मांग कर रही है.

Adivasi Reservation In Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा के विशेष सत्र के लिए भेजा प्रस्ताव, आदिवासी आरक्षण होगा मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget