एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: चुनावी वादों में फंसे किसान, बलरामपुर जिले के 49 उपार्जन केन्द्रों में से 34 में नहीं हुई धान खरीदी की बोहनी

Chhattisgarh: किसानों को नई सरकार का इंतजार है. उन्हें नई सरकार से घोषणा अनुरुप बढ़े दाम पर धान खरीदी की उम्मीद है. इसी उम्मीद में बलरामपुर के किसान धान लेकर उपार्जन केन्द्रों तक नहीं जा रहे हैं.

Balrampur News: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) द्वारा धान खरीदी को लेकर किसानों को बढ़ी हुई कीमत देने का वादा किए जाने के फलस्वरुप एक नवम्बर से शुरु हुई धान खरीदी पिछली बार की तुलना में कछुए की धीमी गति से चल रही है. फिलहाल किसान नई सरकार के गठन के इंतजार में हैं. चुनावी साल में धान खरीदी शुरु हुए एक माह बीत गए हैं, लेकिन 80 फीसदी उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की बोहनी तक नहीं हुई है. 

किसानों को नई सरकार बनने का इंतजार है. साथ ही उन्हें नई सरकार से घोषणा अनुरुप बढ़े दाम पर धान खरीदी की उम्मीद है. इसी उम्मीद में बलरामपुर (Balrampur) जिले के किसान धान लेकर उपार्जन केन्द्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने की उम्मीद में राजनीतिक पार्टियों ने कई घोषणाएं की है. इसमें किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धान खरीदी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा है. 

बीजेपी ने की है ये घोषणा
बीजेपी ने अपनी पार्टी की सरकार बनने में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा की है. इसका एकमुश्त भुगतान किया जाएगा. वहीं कांग्रेस ने भी किसानों को धान खरीदी का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल का भरोसा दिलाया है. हालांकि दोनों प्रमुख दलों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि धान की ऊंची कीमत फसल खरीद के किस वर्ष से दी जाएगी. जिले के किसान मानते हैं कि राजनीतिक दलों के वादों का असर धान खरीद पर हो रहा है.

किसान नई सरकार बनने का रहे  इंतजार
किसानों को उम्मीद है कि सरकार जिस पार्टी की भी बने अपनी घोषणा पर अमल करते हुए किसानों को किए गए वादे के अनुसार, वो समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी. इसी उम्मीद पर किसान बैठे हैं और केन्द्रों तक अपनी धान लेकर जाने में फिलहाल रुचि कम दिखा रहे हैं. इस कारण किसानों ने अभी फसल की कटाई और मिंजाई कर उसे खेत खलिहान में रखा हुआ है. किसान नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं. तीन दिसम्बर को मतगणना के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि प्रदेश सरकार किस पार्टी की बनेगी.

नवम्बर में 10 प्रतिशत से भी कम हुई धान खरीदी
पिछले साल 30 नवम्बर 2022 तक जहां जिले के 47 उपार्जन केन्द्रों में 5 हजार 685 टन की धान खरीदी की गई थी. इस वर्ष चुनावी घोषणाओं के चलते किसान तीन दिसम्बर को आने वाले परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. इस बार 30 नवम्बर तक मात्र 501 टन की खरीदी की गई है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 10 प्रतिशत से भी कम है. जिले के कुछ किसानों ने चर्चा के दौरान बताया कि धान की कम खरीदी होने के पीछे कर्जमाफी भी प्रमुख कारणों में से एक है. जिन किसानों ने बैंको से कर्ज लिया है, वह धान बेचने इस वजह से नहीं जा रहे हैं की उनका कर्ज कट जाएगा. 

5897 नये किसानों ने इस वर्ष पंजीयन कराया
किसानों का सोचना है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो कर्जमाफी के बाद धान की बिक्री करेंगे और यदि बीजेपी की सरकार बनती है, तो भी वो धान बेचेंगे. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान की अच्छी कीमत देने से किसानों में उत्साह हैं. इससे प्रेरित होकर 5897 नये किसानों ने इस वर्ष पंजीयन कराया है. पिछले साल जिले में 42 हजार 223 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया था, जो इस वर्ष बढ़कर 48 हजार 120 हो गए हैं. वर्ष 2022 में बलरामपुर जिले में 47 उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे, जिसमें कई किसानों की परेशानियों को देखते हुए इस वर्ष दो नये उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं.

अब इस वर्ष जिले में 49 उपार्जन केन्द्र बन गए हैं. डिन्डों का डूमरपान और महाबीरगंज के विजयनगर को किसानों की सुविधाओं को देखते हुए नया उपार्जन केन्द्र बनाया गया है. बता दें राज्य सरकार ने इस वर्ष बलरामपुर जिले से 2 लाख 8 हजार 722 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि पिछले वर्ष 1 लाख 72 हजार 641 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी.

Dantewada Naxal Attack: दंतेवाड़ा में गाड़ियां में आग लगाने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, दो पर एक-एक लाख रुपये का था इनाम

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget