एक्सप्लोरर

Raipur News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी का आज बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन ने सीएम हाउस को किया किलेबंदी में तब्दील

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बीजेपी सीएम आवास का घेराव करेगी. बीजेपी घेराव के साथ साथ शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रही है. बीजेपी ने दावा किया कि एक लाख कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी में नजर आ रही है. भाजयुमो के मुख्यमंत्री निवास घेराव के नाम पर बीजेपी आज शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. बीजेपी ने दावा किया है कि प्रदेश भर से एक लाख कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने के लिए रायपुर आ रहे है. देर रात ट्रेन से हजारों युवा रायपुर पहुंचे. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को लेने के लिए देर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.

हल्ला बोल में एक लाख कार्यकर्ता शामिल होने का दावा
दरअसल, बेरोजगारी के मुद्दे में भाजयुमो ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन करने जा रही है. इसके लिए पूरे शहर को बीजेपी ने पोस्टरों से पाट दिया है. दूसरी तरफ प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है. पिछले 24 घंटे से बैरिकेड लगाया जा रहा है. सीएम हाउस को चारो तरफ से किलेबंदी की जा रही है. राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरिकेड के साथ बड़े बड़े कंटेनर भी लगाए है. जिससे बीजेपी के कार्यकर्ताओं को रोका जा सके.

CGPSC PCS Mains Result 2021: छत्तीसगढ़ पीसीएस मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित, सेलेक्टेड कैंडिडेट्स अब देंगे इंटरव्यू

ट्रेन से रायपुर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता
मंगलवार से ही प्रदेश के कई जिलों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर की ओर कूच करना शुरू कर दिया है. मंगलवार रात तक हजारों की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता रायपुर पहुंच गए है. बीजेपी ने हल्ला बोल कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है, इसके चलते हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे है. पड़ोसी जिलों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है. आज राजधानी रायपुर में चप्पे चप्पे पर जवानों की तैनाती है. मिली जानकारी के मुताबिक 2 हजार से ज्यादा फोर्स ड्यूटी पर लगाए है. इसमें प्रमुख रूप से घड़ी चौक,काली मंदिर चौक, मोती बाग चौक में 10-12 फीट ऊंचे बैरिकेड लगाए गए है. 

संगठन में बदलाव के बाद बड़ा प्रदर्शन या शक्ति प्रदर्शन 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते साढ़े तीन साल में बीजेपी ने इतना बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है. लेकिन जब प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों को एक महीने के भीतर बदल देना और उसके ठीक बाद राजधानी में हल्ला बोल ये साफ संकेत है कि बीजेपी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए मैदानी लड़ाई आक्रामकता से लड़ने के लिए तैयार है. फिलहाल आज के हल्ला बोल में बीजेपी के सभी दिग्गज नेताओं के साथ बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब होगी स्मार्ट क्लास में पढ़ाई, पांच हजार सरकारी विद्यालय होंगे संपर्क टीवी डिवाइस से लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget