एक्सप्लोरर

Surguja News: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में सूखा, सरगुजा में औसत से 66 प्रतिशत कम बारिश, मौसम विभाग ने जताई ये उम्मीद

Chhattisgarh News: सरगुजा में अब तक औसत से 66 प्रतिशत कम वर्षा हुई है. आसमान में रोज काले बादल छा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे. सरगुजा और सूरजपुर के कई इलाकों में सप्ताह भर से बारिश नहीं हुई.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा (Surguja) संभाग में मौसम की बेरुखी ने चिंता बढ़ा दी है. उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में सूखे की स्थिति है. किसान खेती में पिछड़ रहे हैं. बता दें कि धान बुवाई और रोपाई का समय चल रहा है ऐसे में खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से किसान धान के पौधो की रोपाई और अन्य फसलों की खेती नहीं कर पा रहे है. इस साल सरगुजा जिले में अब तक औसत से 66 प्रतिशत कम वर्षा हुई है. आसमान में रोज काले बादल छा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे हैं. सरगुजा और सूरजपुर के कई इलाकों में सप्ताह भर से बारिश नहीं हुई है. दिन में तेज धूप पड़ रही है वहीं शाम के वक्त मौसम बदल रहा है लेकिन कुछ देर हल्की बारिश के बाद रुक जा रहा है. ऐसे में किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है.

मौसम विज्ञानी ने जताई उम्मीद
19 जुलाई की स्थिति में 1 जून से हुई वर्षा में समान्य औसत से सरगुजा 66, जशपुर 70, बलरामपुर 63, सूरजपुर 38 और कोरिया जिला 44 प्रतिशत नीचे चल रहा है. मौसम विज्ञानी अक्षय मोहन भट्ट की मुताबिक वर्तमान में ओडिशा में बन रहे नए कम वायुदाब और द्रोणी अक्ष के अपने सामान्य स्थिति की ओर लौटने के संकेत से उम्मीद है कि खेतों में छाई विरानी पर चढ़ रही पीली चादर का रंग हरिया सकेगा. मौसम विज्ञानी भट्ट ने बताया कि वर्ष 1991 से 2021 के 31 वर्षों में अम्बिकापुर नगर की दर्ज वर्षा का औसत 161.2 मिमी है. इन 31 वर्षों में से 14 वर्षों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है जबकि शेष 17 वर्षों में जुलाई के पूर्वार्ध का यह आंकड़ा औसत से नीचे रहा है. इस अवधि में न्यूनतम 36.2 मिमी वर्षा वर्ष 1996 और सर्वाधिक 436 मिमी वर्षा 2021 में दर्ज की गई थी.

Sukma News: नदी में बैक वाटर से बढ़ता जा रहा है बाढ़ का पानी, फंसे लोगों को निकालने में जुटी SDRF और पुलिस

2020 में हुई थी सबसे कम वर्षा
जबकि इन 31 वर्षों में से 10 वर्षों में वर्षा 100 मिमी से कम रही थी. दो वर्ष पिछले मानसून में वर्ष 2020 में अम्बिकापुर में पूरे जुलाई में पिछले 50 वर्षों की सबसे न्यूनतम वर्षा के होने का एक रिकॉर्ड कायम हुआ था. इस वर्ष पूरे जुलाई में जुलाई की औसत वर्षा 398.1 मिमी की तुलना में महज 146.1 मिमी ही हो पाई थी जबकि पूरे मानसून की वर्षा 2020 में 985.6 मिमी रही थी. पिछले मानसून 2021 में जुलाई के पूर्वार्ध में अर्थात शुरुआती 15 दिनों में 108.1 और पूरे जुलाई 2021 में 361.9 मिमी वर्षा हुई थी. 2021 में जून की 271.8 मिमी को व्यापक वर्षा के बाद जुलाई के पूर्वार्ध में मानसून कमजोर जरूर पड़ा था लेकिन उसके उत्तरार्ध में लगातार वर्षा के कारण पूरे मानसून 2021 का वर्षा का आंकड़ा 1009.3 मिमी तक एक संतोषजनक स्थिति तक पहुंच सका था.

पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति चिंताजनक
श्री भट्ट ने बताया कि इस वर्ष 2022 में स्थिति पिछले वर्ष को तुलना में अभी तक चिंताजनक बनी हुई है. जून में महज 125.1 मिमी के बाद जुलाई के पूर्वार्ध में मात्र 83 मिमी की वर्षा और कमोवेश पूरे सरगुजा संभाग में इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है. यह किसानों के साथ आमजनमानस के माथे पर चिंता की लकीर खींच रहा है. लगातार बादलों की सरगुजा संभाग से बेरुखी, खाड़ी की नम हवा का सरगुजा के बगल से विचलन और मानसून द्रोणिका का दक्षिणी झुकाव सरगुजा संभाग में वर्षा होने से रोक रहा है.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर, आज इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM, 'ममता बनर्जी की सरकार...'
'ममता सरकार को खत्म कर देना चाहिए', राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
UPSC Result: 3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
Gariyaband News: जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget