एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा में दम तोड़ रही सिटी बस की योजना, 22 बसें हुईं कबाड़, क्या है परिचालन बंद होने की वजह?

Surguja City Bus Service: परिचालन योग्य 18 बसों में से 3 को जशपुर कलस्टर को प्रदान किया गया है, जबकि ट्रांसपोर्ट कंपनी 15 बसों का परिचालन पुराने मांगों पर कर रही है.

Ambikapur News: यात्रियों को बेहद कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्कालीन बीजेपी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई सिटी बस योजना सरगुजा में अब दम तोड़ती जा रही है. योजना के तहत राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई 33 सिटी बसों में से 19 बसें पड़े-पड़े कबाड़ हो गई है. कबाड़ बसों को दुरुस्त करने के लिए ननि प्रशासन राज्य सरकार की मदद पर अपनी निगाहें लगाए हुए है.

अहमदाबाद की तर्ज पर सरगुजा के लोगों को शहर के कोने एवं आसपास के गांवों तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में राज्य प्रवर्तित योजना के तहत शहर में सिटी बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया. राज्य शासन द्वारा अंबिकापुर और जशपुर कलस्टर के लिए 40 अत्याधुनिक यात्री बसें उपलब्ध कराई गई थी. विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समिति ने बसों के संचालन का रूट निर्धारित करने के साथ ही बस संचालकों की पंजीकृत अम्बिकापुर ट्रांसपोर्ट कम्पनी को सेवा प्रदाता की जिम्मेदारी सौंपी थी. समिति द्वारा अंबिकापुर कलस्टर को 33 यात्री बसें जबकि जशपुर नगर कलस्टर को 7 बसें आवंटित की थी. समिति द्वारा सर्विस प्रोवाइडर ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए हर महीने 2.5 लाख की रायल्टी भी निर्धारित की गई थी. 

इस कारण बसों का परिचालन करना पड़ा बंद
उद्घाटन के बाद वर्ष 2020 तक सिटी बसों का संचालन ठीक-ठाक होता रहा लेकिन कोविड संक्रमण के जोर पकड़ते ही सभी 40 सिटी बसों को टर्मिनल में खड़ी कर दी गई. बसों का परिचालन बंद होने के बाद नगर निगम को मिलने वाली रायल्टी भी बंद हो गई. कोविड संक्रमण के कमजोर पड़ने पर टैक्स के बोझ से दबे बस संचालकों ने अपनी बसों को चलाने की कोशिश भी की. लेकिन कम सवारियां मिलने के कारण भारी आर्थिक नुकसान होने के कारण कई बसों का परिचालन बंद करना पड़ा. स्थिति को देख सिटी बस सर्विस प्रोवाइडर ट्रांसपोर्ट कंपनी बसों के परिचालन को लेकर चुप्पी साधे रही. 

पड़े-पड़े 22 बसें कंडम हो गई थीं
कोविड संक्रमण से राहत मिलने के बाद कंपनी ने मई 2020 में फिर से सिटी बसें चलाने की पहल की. बसों की जांच की गई तो वर्षों तक एक जगह पड़े-पड़े 22 बसें कंडम हो गई थी. अधिकांश बसों के टायर-ट्यूब एवं बैट्री सड़ गई है. बसों के अन्य कलपुर्जे भी खराब हो गए हैं. बसों में कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर होने के कारण मोटी रकम खर्च होने की संभावना पर कंडम सिटी बसें टर्मिनल में पड़े हैं.

पुराने रूट पर चल रही 15 बसें
परिचलन योग्य 18 बसों में से 3 को जशपुर कलस्टर को प्रदान किया गया है, जबकि ट्रांसपोर्ट कंपनी 15 बसों का परिचालन पुराने मांगों पर कर रही है. वर्तमान में सूरजपुर उदयपुर, मैनपाट, सीतापुर मार्ग में बसों का परिचालन किया जा रहा है. पूर्व में इन्हीं मांगों पर कई बसें चलती थीं. कुछ मुख्य मार्ग से चलती थीं तो कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरती थी. संख्या कम होने के बाद अधिकांश सिटी बसें मुख्य मार्ग से आवागमन कर रही हैं. अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बस की सुविधा नहीं मिल रही है.

मरम्मत के लिए चाहिए मोटी रकम
कंडम सिटी बसों की मरम्मत के लिए अब मोटी रकम की जरूरत है. सर्विस प्रोवाइडर सिटी बसों को दुरुस्त होने के बाद ही परिचालन करेगी। इसके लिए निगम राज्य शासन से उम्मीद लगाए बैठा है. नगर निगम अम्बिकापुर ने सिटी बसों को दुरुस्त करने के लिए 1.65 करोड़ रुपये की मांग की है. शासन द्वारा राशि उपलब्ध कराने के बाद ही अब कबाड़ बसों का परिचालन संभव है.

कम हुई रायल्टी की राशि
पूर्व में सिटी बसों के परिचालन से नगर निगम को हर महीने 25 लाख की रॉयल्टी मिलती थी. 22 बसों के खड़े-खड़े कंडम होने के कारण रायल्टी घटाकर 1 लाख रुपए निर्धारित किया गया है लेकिन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी हर महीने 80-90 हजार का ही रायल्टी भुगतान कर रही है.

भेजा गया प्रस्ताव
नगर निगम अम्बिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि कोविड काल में लम्बे समय तक परिचालन बंद होने के कारण 22 सिटी बसें खड़े-खड़े कंडम हो गई है. कंडम बसों की मरम्मत के लिए शासन को 1.65 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है. राशि उपलब्ध होते ही सभी बसों को दुरुस्त कराया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget