एक्सप्लोरर

Jashpur News: जशपुर में दिव्यांग मृतक के शव को कांधा देने कोई नहीं हुआ तैयार, पुलिस ने दिखाई मानवता, कराया अंतिम संस्कार

Ambikapur: छत्तीसगढ़ में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस बीच ठंड से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई है. उसके अंतिम संस्कार में कोई व्यक्ति आगे नहीं आया. जशपुर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया.

Jashpur News: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने मानवता को मिसाल पेश की है. दो दिन पहले सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ठंड से एक निशक्त की मौत हो जाने के बाद जब मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कोई तैयार नहीं हुआ तो जशपुर पुलिस ने संवेदना दिखाते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की. पुलिस जवानों ने मृतक के शव को कांधा देते हुए उसका अंतिम संस्कार किया. मामला बगीचा थाना इलाके का है.

कैसे हुई मौत?
दरअसल, शनिवार को अंबिकापुर में रहने वाले अनेश गोस्वामी की कड़ाके की ठंड से मौत हो गई. जिसका शव पंचनामा अंबिकापुर पुलिस ने किया और इसकी सूचना मृतक के भाई को दी. जो जशपुर जिले के बगीचा में रहता है और गरीबी में किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा है. मृतक के भाई ने अंबिकापुर पहुंचकर सरकारी मदद से मृतक के शव को बगीचा लाया. लेकिन यहां निष्ठुरता की हद पार हो गई. एक निशक्त गरीब मृतक को अंतिम संस्कार के लिए कोई कांधा देने के लिए तैयार नहीं हुआ.

जब यह बात बगीचा थाना में पदस्थ एएसआई नीता कुर्रे को मिली तो उन्होंने थाना प्रभारी कुमार साय ठाकुर को इसकी जानकारी दी. इसके बाद नगर पंचायत बगीचा के साथ कुछ स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया. बगीचा पुलिस ने मृतक के शव को विधिवत कांधा दिया और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था भी की. सुख में हर कोई साथ होता है पर दुख की इस घड़ी में निशक्त अनेश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर जशपुर की पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है.

इस संबंध में एएसआई नीता कुर्रे ने बताया कि जब वह थाना में ड्यूटी पर थी. तब दो व्यक्तियों ने उन्हें सूचना दी कि मोहल्ले में एक व्यक्ति शव लाकर घर में रखा है. इस संबंध में पता किया गया तो बगीचा में रहने वाले गोस्वामी परिवार के एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. परिजन शव के पास बैठकर रो रहे थे. उनके द्वारा कहा गया कि आसपास के लोग कोई दाह संस्कार करने के लिए तैयार नहीं है. तब मेरे द्वारा आसपास के लोगों को बोला गया कि दाह संस्कार में मदद करें. लेकिन उनके द्वारा साफ मना कर दिया गया.

तब थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ को अवगत कराया गया. जो रात में मौके पर ही तत्काल आए. और उस दौरान रात्रि हो जाने पर शव को सुरक्षित रखवाया गया. आज सुबह हमारे और नगर पंचायत के व्यक्तियों के द्वारा शव को कांधा देकर शव का दाह का संस्कार कराया. 

बगीचा थाना प्रभारी कुमार साय ठाकुर ने बताया कि बगीचा निवासी सुनील गोस्वामी अंबिकापुर से अपने दिव्यांग भाई के शव को पीएम, पंचनामा कराने के बाद बगीचा अपने निवास में लाया. यहां बगीचा में कफन दफन में सहयोग के लिए कहा लेकिन कोई सहयोग के लिए तैयार नहीं हुआ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात होने पर कफन दफन नहीं किया गया. दुसरे दिन नगर पंचायत के कुछ कर्मी, पुलिसकर्मी और आस पड़ोस के लोग लकड़ी और अन्य व्यवस्था कर. मृतक का अंतिम संस्कार कराया.

ये भी पढ़ें: Ind Vs NZ Match: रायपुर में खेला जाएगा India और New Zealand का दूसरा वन-डे, इस तरह से कर सकते हैं टिकट बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget