एक्सप्लोरर

Ind Vs NZ Match: रायपुर में खेला जाएगा India और New Zealand का दूसरा वन-डे, इस तरह से कर सकते हैं टिकट बुकिंग

India Vs New Zealand: रायपुर में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जायेगा. इस खबर में जानिए कि कबसे टिकट बुकिंग शुरू होगी और कैसे आप टिकट बुक कर सकते हैं.

Ind Vs NZ ODI Match: छत्तीसगढ़ को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी मिली है. इस लिए रायपुर के स्टेडियम में पूरी तैयारी कर ली गई है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी 12 जनवरी से शुरू हो जाएगी. इसकी घोषणा कर दी गई है. इसके अलावा मैच के दौरान स्टेडियम के फूड जोन में खाने के दर को भी जारी कर दिया गया है. वहीं टिकट के रेट 300 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक निर्धारित की गई है. 

20 जनवरी को होगा स्टेडियम में प्रैक्टिस 
दरअसल छत्तीसगढ़ में 21 जनवरी को रायपुर के स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का मैच खेला जाना है. इसके लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम 19 जनवरी को रायपुर पहुंच जाएगी. इसके बाद 20 जनवरी को स्टेडियम में दोनों टीम प्रैक्टिस करेगी. इसके बाद 21 जनवरी को दोनों टीम अपना दूसरा वन डे मैच खेलेगी. इस मैच के दौरान भारी सिक्योरिटी तैनात की जाएगी. पुलिस प्रशासन के अलावा 500 बाउंसर स्टेडियम में तैनात रहेंगे.

इसे मिलेगा सबसे सस्ता टिकट
सोमवार को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. इस दौरान टिकट बिक्री और खाने पीने के चीजों के दाम के बारे में जानकारी दी गई है. क्रिकेट संघ ने बताया कि स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट को आईडी कार्ड दिखाने पर केवल 300 रुपए में टिकट दिया जाएगा. सबसे सस्ता टिकट स्टूडेंट को ही दिया जाएगा. स्टूडेंट वाली टिकट बच्चों के ऑफलाइन मिलेगी. इसके बाद बिना सीट नंबर के टिकट 500 रुपए में शुरू होगी. 1000, 1250 और 1500 रुपए टिकट ऑनलाइन बिक्री होगी. इसके अलावा सिल्वर टिकट 5 हजार रुपए, गोल्ड 6 हजार और 7500 रुपए में टिकट बिक्री होगी.

कबसे होगी टिकट की बुकिंग
क्रिकेट संघ ने बताया है कि पेटीएम के जरिए दर्शक 12 जनवरी से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. पहले 3 दिन के टिकट कुरियर के जरिए भेजा जाएगा. वहीं स्टूडेंट टिकट करीब 1500 बच्चों को देने का फैसला लिया गया है. वहीं नया रायपुर स्थिति स्टेडियम में भी टिकट काउंटर खोले जाएंगे जहां से क्रिकेट प्रेमी टिकट बुक कर सकते है. वहीं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है.

50 रुपए में मिलेगा केवल 2 समोसा
इसके अलावा दर्शकों ये खास बात भी बता देते है. इसके अनुसार कोई भी दर्शक अपने साथ खाने पीने की चीजें लेकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते है. लेकिन स्टेडियम के अंदर फूड स्टॉल्स होंगे जहां दर्शकों को खाने-पीने की चीजे मिल जाएगी. इसके लिए क्रिकेट संघ ने खाने पीने के दाम की भी जानकारी दी है. क्रिकेट संघ ने बताया कि स्टेडियम में फूड स्टॉल्स में 2 समोसे के लिए 50 रुपए लगेगा, 1 पेटीज 30 रुपए, दो कचौरी 40 रुपए, बर्गर - सैंडविच 50 रुपए, बिरयानी 150 रुपए में और 100 रुपए में छोले चावल दर्शक खरीद सकते है.

आपको बता दें कि पिछले बार रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में इस ग्राउंड में 1 लिटर पानी के दाम 100 से 200 रुपए में बिकते थे इस लिए दाम पहले से निर्धारित किए गए है. पानी की बॉटल एमआरपी पर ही बिकेगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: एनीमिया मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ पहुंचा इस नंबर पर, पहले पायदान के लिए बस दो लेवल पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget