एक्सप्लोरर

Mainpat Mahotsav 2023: 'बोलो ता-रा-रा-रा' दलेर मेहंदी के गाने पर जमकर थिरके मंत्री और अफसर, मैनपाट महोत्सव का समापन

Surguja Mainpat Mahotsav 2023: इस दौरान पंजाबी रॉक स्टार ने अपनी प्रस्तुती से दर्शकों के बीच समा बांध दिया. इस दौरान गायक दलेर मेहंदी ने देशभक्ति गाना भी गाया, जिसके बाद दर्शक तिरंगा लहराने लगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा (Surguja) जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया गया था. इसके समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर और पंजाबी रॉक स्टार दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) की प्रस्तुति ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. सिंगर दलेर मेहंदी ने जैसे ही बोलो त रा रा रा, हायो रब्बा, हायो रब्बा गाना शुरू किया, दर्शक अपने आप को रोक नहीं पाए और खड़े होकर थिरकने लगे. कई दर्शक मंच के डी घेरा के पास आकर नाचने लगे. 

इसके बाद तुनक तुनक धुन, तुनक तुनक धुन दा दा गाने में तो कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अधिकारियों ने मंच पर दलेर के साथ खूब थिरके. दलेर मेहंदी ने इस अवसर पर अपने गाये सभी हिट गानों से दर्शकों को बांधे रखा. जिंदगी नू सारे मजे ऐश करोगे, हो गई तेरी बल्ले बल्ले हो जाएगी बल्ले बल्ले, सावन में लग गई आग दिल मेरा, दिल धड़के और काला कौआ काट खयेगा सच बोल गानों ने धमाल मचाया.

मंत्री अमरजीत भगत भी झूमे

पंजाबी रॉक गानों के धमाल के बाद दलेर मेहंदी ने देश भक्ति और आत्म त्याग की भाव वाला गाना माय रंग दे बसंती चोला गाया. इसपर दर्शकों ने हाथ मे तिरंगा लेकर लहराने लगे और मोबाइल का टोर्च ऑन कर दीपक की रोशनी का अहसास कराया. इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मैनपाट में पर्यटन और सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है. आयोजन की भव्यता भी बढ़ती जा रही है. हवाई पट्टी बनने से और सुविधा बढ़ेगी. गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि सुग्घर सरगुजा, मैनपाट महोत्सव वास्तव में शानदार है. मैनपाट का सड़क भी लाजवाब है, आयोजन भी भव्य है, सुविधाएं बढ़ेंगी तो पर्यटन भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ी गायिका अलका परघनिया, जसगीत गायक दिलीप षडंगी, रंग-झरोखा दुष्यंत हरमुख और सौरव वैभव ने भी शानदार प्रस्तुति दी.

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का बहुत योगदान रहा. मंच संचालन का दायित्व राकेश मिश्रा, सुजाता सिंह और मृदुला गुप्ता ने संभाला और कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हुक्का बार संचालन पर प्रतिबंध, पकड़े जाने पर इतने साल तक की होगी जेल और लगेगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget