एक्सप्लोरर

बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कहा- अब जिंदगी चाहिए

Naxalism in Chhattisgarh: बीजापुर में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. जिनमें 20 पर 79 लाख का इनाम था. आंतरिक मतभेद और सुरक्षित जीवन की चाह ने मुख्यधारा में लौटने को प्रेरित किया.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, मंगलवार को जिले में 30 नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 20 पर कुल 79 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सल संगठन की कई महत्वपूर्ण इकाइयों के सदस्य शामिल हैं. इनमें डिविजनल कमेटी का एक सदस्य, 'कंपनी नंबर दो' के पांच सदस्य, एरिया कमेटी के दो सदस्य, प्लाटून पार्टी के चार सदस्य, एरिया कमेटी पार्टी के पांच सदस्य, एरिया कमेटी पीएलजीए का एक सदस्य, चेतना नाट्य मंच के दो सदस्य, जनताना सरकार के उपाध्यक्ष समेत पांच सदस्य, मिलिशिया प्लाटून के दो सदस्य और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के दो सदस्य शामिल हैं.

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जानकारी के अनुसार, इन नक्सलियों में सोनू हेमला ऊर्फ कोरोटी (38), कल्लू पूनेम ऊर्फ रंजीत (28), उसकी पत्नी पाण्डे पूनेम (25), कोसी कुंजाम (28), मोटी पूनेम ऊर्फ हड़मे (25) और छोटू कुंजाम ऊर्फ बडडे (19) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था. वहीं, मंगली पोटाम (30) और बोटी ओयाम ऊर्फ लालू (40) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इसके अलावा 10 नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये और दो नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था.

नक्सलियों को सरकार से मिली प्रोत्साहन राशि

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नक्सलियों ने संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, निरंतर दबाव और असुरक्षा की स्थिति से परेशान होकर आत्मसमर्पण का फैसला लिया. वे समाज की मुख्यधारा में लौटकर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं. आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए.

अब तक 307 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण

बीजापुर में इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2025 से अब तक जिले में 331 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 307 ने आत्मसमर्पण किया है. इसके अलावा अलग-अलग मुठभेड़ों में 132 नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को करारा झटका लगा है और सुरक्षा बलों को बड़ी राहत मिली है. प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग हिंसा छोड़कर शांति का मार्ग अपनाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget