एक्सप्लोरर

Watch: खतरनाक एक्सीडेंट, कुत्ते को बचाने के चक्कर में फिसली स्कूटी, युवक की मौत, वीडियो वायरल

Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में कुत्ते की वजह से एक लड़के की जान चली गई. यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी के सामने अचानक से कुत्ता आ गया, जिसको बचाने की वजह से स्कूटी फिसल गई और युवक की मौत हो गई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने 17 साल के किशोर की जान ले ली. हादसा पांच रस्ता स्थित लकड़ी टाल के पास हुआ. एक स्कूटी के सामने कुत्ता आ गया. जब युवक ने ब्रेक लगाए तो स्कूटी फिसल गई और युवक गिर गया. हादसा इतना भयंकर था कि युवक की मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरे युवक

जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग लड़के तेज रफ्तार से स्कूटी पर जा रहे थे. रास्ते में अचानक एक आवारा कुत्तागया. उसे बचाने की कोशिश में स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरे. हादसे में स्कूटी चला रहा 17 वर्षीय रौनक दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हुआ है.

परिवार और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रौनक अपने दोस्त के साथ मंदिर का ताला बंद करने जा रहा था. जैसे ही उन्होंने सड़क पार कर रहे कुत्ते को देखा, रौनक ने स्कूटी मोड़ने की कोशिश की. लेकिन तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका. बताया जा रहा है कि स्कूटी पहले कुत्ते से टकराई, फिर फिसलते हुए नाली से टकरा गई. जोरदार गिरावट में रौनक सीधे नाले में जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई रौनक की मौत

पीछे बैठा साथी उछलकर नाले के किनारे गिरा और उसे हल्की चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने रौनक को लाने से पहले ही मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल साथी का इलाज जारी है.

पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में स्कूटी की तेज रफ्तार और अचानक हुई टक्कर साफ दिखाई देती है. सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या स्कूटी पर हेलमेट पहना गया था और वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है. घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, और इलाके में आवारा पशुओं की समस्या पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Watch: प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रेन के पास गिरी महिला, बाल-बाल बची, हैरान कर देगा वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget