एक्सप्लोरर

Bastar: बारिश के देवता को मनाने के लिए बस्तर में पूजा अर्चना शुरू, ऐसे निभाई जाती है सैकड़ों साल पुरानी पंरपरा

Bastar Rain: इन देवी देवता का निर्माण साल पेड़ के काष्ठ स्तम्भों से किया जाता है, गांवों में वर्षा देवता के लिए जात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है. जात्रा के दौरान विवाह उत्सव की भी रस्म निभाई जाती है.

Bastar Rain: पूरे देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. मॉनसून भी अपने तय समय से लेट हो गया है. छत्तीसगढ़ का बस्तर भी इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस साल बस्तर का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है. जानकारों के मुताबिक हर साल जून महीने के पहले सप्ताह में बस्तर में प्री मॉनसून दस्तक दे देता था और बारिश शुरू हो जाती थी लेकिन इस साल अभी तक बस्तर में प्री-मॉनसून की बारिश नहीं हुआ है.

वर्षा के देवता को मानने में लगे बस्तर के लोग
इसी बीच अब बस्तर संभाग के अलग-अलग गांवों में बारिश की कामना को लेकर आदिवासी वर्षा देवता की पूजा शुरू हो गई है. गांव-गांव में वर्षा देवता के लिए जात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है. दरअसल बस्तर में आदिवासी भीमा- भिमिन देवी देवता के जोड़ी की पूजा करते हैं, इन्हें वर्षा का देवता भी कहा जाता है. बस्तर के लोग मानते हैं कि भीमा- भिमिन देवी देवता  को खुश करने से ही अच्छी बारिश होगी. इन देवी देवता का निर्माण साल पेड़ के काष्ठ स्तम्भों से किया जाता है और जात्रा के दौरान विवाह उत्सव की भी रस्म निभाई जाती है.

भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोग
बस्तर में आदिवासी पंरपरा के जानकर हेमंत कश्यप ने बताया कि मई के महीने से बस्तर संभाग के अलग-अलग ग्रामीण अंचलों में भीमा-भिमिन देवी देवता के जात्रा का आयोजन शुरू हो जाता है, बकायदा इस जात्रा में पूरे गांव के लोग इक्कठे होते हैं और अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों के द्वारा पूजा की जाती है. ग्रामीण भीमा-भिमिन देवी देवता को वर्षा का देवता कहते हैं, इस साल बस्तर में मॉनसून की लेटलतीफी होने की वजह से गांव गांव में भीमा-भिमिन की पूजा-अर्चना की जा रही है और ग्रामीण अपने वर्षा देवता से जल्द से जल्द और अच्छी बारिश की मनोकामना मांग रहे हैं.

हेमंत कश्यप ने बताया कि सिर्फ बारिश के लिए ही नहीं बल्कि सुख शांति समृद्धि के लिए भी भीमा-भीमिन देवी देवता से मन्नत मांगी जाती है. बस्तर जिले के बिनता पंचायत में भी सैकड़ों आदिवासियों द्वारा प्रकृति के साथ तालमेल बनाते हुए क्षेत्र की सुख शांति के लिए भीमा जात्रा का आयोजन किया गया और इस साल जल्द से जल्द और अच्छी बारिश होने की मनोकामना मांगी गई जिससे किसानों के फसल अच्छी हो सके, बकायदा इसके लिए गांव के पुजारी, पटेल, सिरहा, गुनिया देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना करते हैं, वहीं मान्यता है कि भीमा- भिमिन देवी देवता बस्तर के प्रसिद्ध जोड़ों में से एक है और यह ग्रामीणों के लिए कुल देवता भी माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget