एक्सप्लोरर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रशासन की अनूठी पहल, पलायन कर गए मजदूरों को वीडियो कॉल से किया जागरूक

Lok Sabha Elections 2024: सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू ने वीडियो कॉल करके पलायन कर गए मजदूरों से बात की और उसने लोकसभा चुनाव में वापस आकर वोट डालने की अपील की.

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने ग्राम पवनी से पलायन कर गए हजारों मजदूरों को वापस बुलाने के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया. कलेक्टर सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने लगभग 15 हजार से अधिक लोगों को वीडियो कॉल कर मतदान करने के लिए राजी किया. प्रशासनिक सूत्रों की माने तो पलायन कर गए मजदूरों ने वापस आने का आश्वासन दिया है.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन लगातार नए तरीकों से लोगों को जागरूक करने का आयोजन कर रहे हैं. इसके तहत बिलाईगढ़ के ग्राम पवनी में अनोखे तरीका से जन जागरूकता अभियान का आगाज किया गया. साथ ही जिले से पलायन कर गए 15 हजार  किसान और मजदूरों को जिला प्रशासन ने वीडियो कॉल करके लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए बुलाया. इसके बाद मजदूरों ने वापस आकर मतदान करने की बात कही है. 

15 हजार मजदूरों को मतदान के लिए किया गया जागरूक
खास बात यह है कि जिला प्रशासन के इस अनोखे कार्यक्रम में जिले के कई शासकीय विभागों के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से भाग लिया. साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से पलायन कर गए मजदूर और किसानों से वीडियो कॉल से संपर्क किया. बताया जा रहा है कि इस अभियान में जिला प्रशासन ने करीब 50 हजार पलायन कर गए मजदूरो से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है. इसमें अभी तक 15 हजार हजार पलायन कर गए मजदूरों से वीडियो कॉल में संपर्क साधने में अधिकारी सफल हो गए. 

कलेक्टर ने वीडियो कॉल पर मजदूरों से की बात
कलेक्टर धर्मेश साहू ने खुद वीडियो कॉल करके पलायन कर गए मजदूरों से बात की और उन्हें लोकसभा चुनाव में वापस आकर वोट डालने की अपील की. इसके तहत दीगर प्रांतों में पलायन कर गए मजदूरों के सामने वीडियो कॉल पर जिला कलेक्टर को पाकर गदगद हो गए. गौरतलब है कि मौसम के अनुरूप खेती किसानी करने वाले हजारों ऐसे किसान होते हैं, जो फसलों की कटाई के बाद अपनी माली हालत को और दुरुस्त करने के लिए दीगर प्रांतों में कमाने चले जाते हैं. ऐसे में इन मजदूरों के चुनावी माहौल में लौट आने से लोकसभा चुनाव पर इसका असर पड़ सकता है.

लोकसभा चुनाव के इस महायज्ञ में मतदाता जागरूकता अभियान में बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामि हुए. साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, मनरेगा के तहत काम कराने वाले कर्मचारी इस अभियान में जुड़ कर जिला प्रशासन के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया. इस कार्यक्रम को बिलाईगढ़ से महज पांच किलोमीटर दूर ग्राम पवनी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था.

एम्बुलेंस के दरवाजे पर लटका रहा था नशे में धुत चालक, वाहन मालिक ने सिखाया सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget