एक्सप्लोरर

एम्बुलेंस के दरवाजे पर लटका रहा था नशे में धुत चालक, वाहन मालिक ने सिखाया सबक

Korba News: नशे में चूर चालक अपना सुध बुध खो चुका था. पहले तो वह काफी देर तक एम्बुलेंस को आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहा, इसके बाद वह खुद खिड़की में झूल गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस सड़क हादसा रोकने और नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रही है. इस अभियान को एक एम्बुलेंस का चालक अंगूठा दिखाते नजर आया. नशे में चूर चालक अपना सुध बुध खो चुका था. पहले तो वह काफी देर तक एम्बुलेंस को आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहा, इसके बाद वह खुद खिड़की में झूल गया.

जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था. हालांकि जानकारी होने पर पहुंचे वाहन मालिक ने उसे नीचे उतार दिया. यह वाक्या बुधवारी बाजार जैन चौक के समीप सामने हुआ. दरअसल जैन चौक से कुछ ही दूर अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास स्थित है. छात्रावास के सामने मैदान में पार्किंग बनाया गया है, जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी. उनकी नजर मुख्य मार्ग के करीब खड़ी निजी एम्बुलेंस पर पड़ी. 

लोगों ने ली राहत की सांस
एम्बुलेंस का चालक नशे में चूर था. वह एम्बुलेंस को बार बार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था. एम्बुलेंस के दाहिने साइड का इंडिकेटर जल रहा था. इस बात का चालक को पता ही नहीं था. वह नशे में देख लोग किसी अनहोनी की आशंका से सन्न रह गए. उन्होंने करीब जाकर देखा तो एम्बुलेंस के खाली मिलने पर राहत की सांस ली. लोग चालक की करतूत का चुटकी ले रहे थे.

वाहन मालिक कर रहा था खोजबीन
इसी बीच वाहन का मालिक मौके पर पहुंचा. उसने चालक को सबक सिखाते हुए वाहन से नीचे उतार दिया. इसके बावजूद चालक काफी देर तक आसपास के दुकान में बैठकर उल जलूल बातें करता रहा. जानकारों की मानें तो एम्बुलेंस का परिचालन मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से किया जाता है. उसका चालक वाहन को लेकर कहीं निकला हुआ था. उसके काफी देर तक नहीं लौटने पर वाहन मालिक खोजबीन कर रहा था.

गौरतलब है कि कोरबा जिले में बढ़ते सड़क हादसे पर रोक लगाने यातायात और थाना चौकी पुलिस नशेड़ी चालकों के खिलाफ अभियान चला रही है. अभियान के तहत पकड़े जाने पर समन शुल्क के अलावा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान को एम्बुलेंस चालक जैसे कुछ लोग अंगूठा दिखा रहे हैं.

एम्बुलेंस व चालकों का हो परीक्षण
पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा समय समय पर स्कूल व यात्री वाहन की जांच पड़ताल की जाती है. उसके चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है. ताज्जुब की बात तो यह है कि एम्बुलेंस सेवा को संवेदनशील माना जाता है. इसके चालक पर मरीज के साथ साथ उसके परिजनों का जीवन निर्भर होता है. ऐसे में वाहन और चालक का परीक्षण भी अनिवार्य है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें: Korba News: पारा बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू, कर्मचारियों की कमी ने बढ़ाई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget