एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: बस्तर में धर्मांतरण को लेकर नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, इस मंत्री ने लॉकेट दिखाकर बताया अपना धर्म

बस्तर मेंधर्मांतरण के मुद्दे को लेकरभाजपा कांग्रेस केनेताओं के बीचजुबानी जंग जारीहै अब इस मुद्देपर मंत्रीटी.एस सिंहदेव ने भी बयान दिया हैसाथ ही केदार कश्यप केबयान पर अपने लॉकेट को दिखाकरपलटवार किया है

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है अब धर्मांतरण के मामले में बस्तर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस सिंह देव ने भी भाजपा के प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान में पलटवार करते हुए अपने कुर्ते का बटन खोल गले में लॉकेट दिखाते हुए केदार कश्यप से पूछा है कि अब बताइए मैं किस धर्म का हूं ? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है और धर्म पर राजनीति कर सत्ता हासिल करना चाहती है .लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा .बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की  जनता  जानती है कि भाजपा धर्मांतरण के नाम पर लोगो मे नफरत फैला रही है.

कवासी लखमा ने धर्मांतरण को लेकर कही थी ये बात

दरअसल बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर भूपेश सरकार में एक भी धर्मांतरण का मामला साबित होता है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा और राजनीति छोड़ दूंगा. इस बयान पर भाजपा के प्रवक्ता केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि खुद कवासी लखमा के विधानसभा क्षेत्र में कई धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं .2 दिन पहले ही सुकमा के मूल धर्म के आदिवासियों ने मिशनरियों को गांव से भगाया है. पूरे बस्तर में धर्मांतरण की आग फैली हुई है जगह जगह हिंसा की घटनाएं हो रही है. और कांग्रेस धर्मांतरण के मामले को रोकने की बजाय इसे बढ़ावा दे रही है.

केदार कश्यप ने कहा कि मंत्री कवासी लखमा अगर आदिवासी पुत्र है तो उन्हें अभी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही उन्होंने  यह भी आरोप लगाया है कि  मंत्री कवासी लखमा के साथ-साथ पूरे कांग्रेस पार्टी के नेता अपना धर्म परिवर्तन कर चुके है.

टीएस सिंहदेव ने किया पलटवार
इस बयान पर पलटवार करते हुए स्वास्थ मंत्री  टी.एस सिंह देव ने सबसे पहले अपने कुर्ते का बटन खोलकर अपना लॉकेट दिखाया और कहा कि अब बताइए मैं किस धर्म का हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पूरे प्रदेश में अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. इनका प्रयास है कि किसी तरह देश मे धर्म  के नाम पर सत्ता हासिल करें लेकिन जनता सब जानती है. प्रदेश ही  नहीं पूरे देश में धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है. बस्तर में आदिवासी भाइयों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है. अपनी खोखली बातों से बस्तर की जनता को गुमराह कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget