एक्सप्लोरर

मुंबई के बाद यूपी पहुंचा TRP घोटाला, योगी सरकार की सिफारिश के बाद CBI ने दर्ज किया केस, विज्ञापन कंपनी ने की थी शिकायत

उत्तर प्रदेश पुलिस की सिफारिश के बाद सीबीआई ने टीआरपी घोटाले का केस दर्ज किया है.

लखनऊ। टीवी का टीआरपी घोटाला मुंबई के बाद अब यूपी तक पहुंच गया है. इस सिलसिले में अब योगी सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. मामला विज्ञापन कंपनी की शिकायत से जुड़ा है. जिसे लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज था. अब पुलिस ने यह केस सीबीआई को सौंप दिया है.

जिसके बाद सीबीआई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक फिलहाल मामले में पैसे देकर टीआरपी बढ़ाने के आरोप हैं.

क्या है टीआरपी बता दें कि टीआरपी यानि टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट के जरिए किसी चैनल को देखने वालों की संख्या की गणना की जाती है. इसके लिए जरिए तय किया जाता है कि दर्शक कौन सा चैनल ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं. जिसके बाद टीवी विज्ञापन कंपनियों से विज्ञापन पाने के लिए इन आंकड़ों का इस्तेमाल करती हैं. टीआरपी के आंकड़ों में इस बात का भी जिक्र होता है कि किस सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों ने कितनी देर तक कोई चैनल देखा. टीआरपी की गणना में चैनल को एक घंटे से लेकर एक दिन और एक सप्ताह तक का आंकड़ा शामिल होता है.

हर हफ्ते आते हैं टीआरपी के आंकडे़ बता दें कि टीआरपी के आंकड़े साप्ताहिक स्तर पर जारी किए जाते हैं. इन आंकड़ों में उस सप्ताह कौन सा चैनल सबसे ज्यादा देखा गया शामिल होता है. टीआरपी की गणना के लिए विभिन्न घरों में कुछ खास किस्म के डिवाइस लगाए गए हैं. ये डिवाइस कौन सा चैनल कितनी देर देखा गया इस आंकड़ों को रिकॉर्ड करते हैं. बाद में इसी आधार पर टीआरपी रेटिंग जारी की जाती है. इसके लिए बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियेंस रिसर्च काउंसिल) ने देश के 4500 घरों में ऐसे डिवाइस इंस्टाल किए हैं.

ऐसे बना है मुद्दा उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो कि पैसे लेकर टीआरपी रेटिंग बढ़ाने का काम कर रहा था. ये गैंग दर्शकों को विशेष चैनल देखने के लिए पैसे देता था ताकि रिकॉर्ड में ये बात दर्ज हो सके कि कोई चैनल सबसे ज्यादा देखा गया.

ये भी पढ़ेंः आगराः मेडिकल परीक्षा में ब्लूटुथ के जरिए नकल कर रहे थे 10 छात्र, पुलिस को गैंग का शक

उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 336 नए मामले, अब तक 933 लोगों की गई जान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget