एक्सप्लोरर

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर CBI की छापेमारी, 50 लाख रुपये बरामद

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद CBI ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा से सांसद उनके भाई डीके सुरेश से जुड़े 14 ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की.

बेंगलुरू: आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी कर रही है. भ्रष्टाचार मामले में तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में की गई. अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी ने एक सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस नेता के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है. सीबीआई की टीमों ने मामला दर्ज होने के बाद सोमवार सुबह 14 स्थानों पर तलाशी शुरू की जिनमें 9 कर्नाटक में, 4 दिल्ली में और 1 मुंबई में हैं.

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सीबीआई ने सोमवार को सुबह लगभग 6 बजे छापेमारी शुरू की और जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा उनके घर के बाहर लगना शुरू हो गया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भाजपा सरकार के ‘छापा राज’ और ‘कुटिल कदम’ की संज्ञा दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी-येदियुरप्पा के डराने धमकाने और कुचक्र के कपटपूर्ण खेल को कठपुतली सीबीआई द्वारा डी के शिवकुमार के परिसरों पर छापे मारकर अंजाम दिया जा रहा है, जिससे हम डरने वाले नहीं हैं. सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतों को उजागर करना चाहिए. लेकिन ‘छापा राज’ ही उनका एकमात्र ‘कुटिल कदम’ है.’’

सुरजेवाला ने ट्वीट कर आरोप लगाया, "‘मोदी और येदियुरप्पा की सरकारें और सीबीआई-प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग जैसी भाजपा की सहयोगी संस्थाएं जानती हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता ऐसे कपटपूर्ण प्रयासों के सामने न तो हतोत्साहित होंगे और ना ही झुकेंगे. जनता के लिए हमारी लड़ाई और भाजपा के कुशासन का पर्दाफाश करने का हमारा संकल्प और मजबूत ही होगा."

इसके पहले ईडी ने डीके शिवकुमार को गिरफ्तार किया था. मनी लॉन्ड्रिंग के डीके शिवकुमार को तीन सितंबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था. शिवकुमार ज्यूडिशियल कस्टडी के तहत तिहाड़ जेल भी गए थे. हालांकि पिछले साल अक्टूबर में शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया था.

क्या है मामला

साल 2017 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली में उनके करीबी के ठिकाने से करीब आठ करोड़ रुपये नकद भी मिले थे. इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चार्जशीट दायर की. इस चार्जशीट के आधार पर ईडी ने शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया. इसके बाद शिवकुमार कोर्ट पहुंचे. तब कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई थी. लेकिन कोर्ट से हार के बाद ईडी ने उन्हें बेंगलुरू से दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया और इसी दौरान ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget