एक्सप्लोरर

BPSC ने खान सर को भेजा लीगल नोटिस, सीट बेचने की बात पर मांगा जवाब

Khan Sir: बीपीएससी छात्रों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में पटना के खान सर ने बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी. अब बीपीएससी ने इसे लेकर जवाब मांगा है.

Legal Notice To Khan Sir: बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार को खान ग्लोबल के पांचो सेंटर पर नोटिस भेजा है. कुछ दिन पहले ही खान सर ने आयोग के उपर हमला बोला था. हमला में खान सर ने आयोग पर सीट बेचने का आरोप लगाते हुए चोर चोट्टा और भी बहुत कुछ कहा था, जिसके बाद दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोल बाग, पटना के बोरिंग रोड और मुसल्लपुर हाट और प्रयागराज वाले सेंटर पर नोटिस भेजा गया है. 

15 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा

प्रशांत किशोर के बाद अब बीपीएससी ने पटना के मशहूर शिक्षक खान सर को नोटिस देकर उनके बयान का जवाब मांगा है. बीपीएससी छात्रों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में पटना के खान सर ने बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी. अब बीपीएससी ने इसे लेकर जवाब मांगा है. बिहार लोक सेवा आयोग ने खान सर को इन मामलों को लेकर 15 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा है.

बीपीएससी की ओर से खान सर को भेजा गया नोटिस पांच पेज का है. इसमें कई किस्म के आरोप लगाए गए हैं. जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत बिहार लोक सेवा आयोग मामला भी दर्ज करा सकता है. बिहार लोक सेवा आयोग ने खान सर को नोटिस देकर उनके उस बयान के बारे में पूछा है कि आपने किस तरीके से यह कहा कि बीपीएसी का सीट बेचा जा रहा है और यह सब-अध्यक्ष और अध्यक्ष के लोगों के जरिए किया जा रहा है. 

अपमानजनक और निराधार टिप्पणी की है- आयोग

आयोग ने खान सर से कहा कि आपने न केवल अपमानजनक और निराधार टिप्पणी की है, बल्कि अभ्यर्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाया है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है. आपका यह कृत्य अनुचित और पूरी तरह से कानून के विरुद्ध है.

बिहार लोक सेवा आयोग ने खान सर को लिखा है कि आपने आयोग और उसके पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. आप अफवाह फैलाने के लिए भी जिम्मेदार हैं, जिसका असर अभ्यर्थियों के भविष्य पर भी पड़ सकता है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि पंद्रह दिनों के अंदर बिहार लोक सेवा आयोग और उसके पदाधिकारियों से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Sports University: बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर को UGC से मिली मान्यता, प्रस्तावित पाठ्यक्रम के बारे जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget