एक्सप्लोरर

अयोध्या की रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी, कहा- जिसने रामायण समझ ली वह बीजेपी में ही रहेगा

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने अयोध्या की रामलीला में अंगद का किरदार निभाया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

अयोध्या। अयोध्या की रामलीला में अंगद की भूमिका निभाने पहुंचे मनोज तिवारी ने कई मु्द्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि आने वाले दिनों में कैसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामला भी बिहार चुनाव में उठेगा. गौरतलब है कि अंगद के रूप में मनोज तिवारी ने समा बांध दिया. रावण और अंगद संवाद अयोध्या की रामलीला का सबसे मजबूत पहलू रहा. जिसने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. मनोज तिवारी ने मंच पर जाने के पहले अंगद के कई डायलॉग सुनाए और अंगद- रावण संवाद को आज के समय की उपयोगिता बताते हुए इससे सीख लेने की नसीहत दी.

मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला की संस्कृति को बचाना बहुत जरूरी है. रामलीला का संरक्षण बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि देश में एक वक्त लोग साक्षर नहीं थे तब घर-घर तक इसी तरीके से रामायण पहुंची. उन्होंने कहा कि आज राम जी घर-घर में हैं, सीता जी की मर्यादा घर-घर में है. रावण के अंहकार से भी हर कोई सावधान है. ऐसे में रामलीला का जितना प्रचार- प्रसार हो सके करना चाहिए.

रामायण पढ़ी तो समझो भाजपाई हुए! मनोज तिवारी ने कहा कि जिसने रामायण को अच्छे से पढ़ लिया और मन में उतार लिया तो वह फिर चाहे समाज सेवा में हो, राजनीति में हो या जहां भी वह बीजेपी ही ज्वाइन करेगा. उन्होंने कहा कि जब लोग राम की मर्यादा समझेंगे तो फिर उन्हें बीजेपी से अच्छी कोई पार्टी नहीं लगेगी और ऐसा शख्स निश्चित ही मोदी के साथ आना चाहेगा.

बिहार चुनाव पर संकेत मनोज तिवारी ने बिहार चुनाव को लेकर भी बड़े संकेत दिए. उन्होंने कहा कि बिहार में दो पक्षीय लड़ाई है. मनोज ने इस दौरान राजद और माकपा के बीच हुए समझौते पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लालू के बेटे ने जिस तरह माले से समझौता किया है, उससे बिहार के लोग बहुत नाराज हैं. मनोज ने कहा कि बिहार के लोग अब शांति के रास्ते पर निकल पड़े हैं, वह मारकाट और नक्सलवाद का दोबारा सामना नहीं करना चाहते.

कांग्रेस पर भी निशाना मनोज ने कहा कि इस गठबंधन में कांग्रेस भी उनके साथ है. इस दौरान मनोज ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में एक एफआईआर तक नहीं होने दी. यहां तक कि मामले की सीबीआई जांच का भी विरोध किया जा रहा है. ऐसे में बिहार के बेटे को न्याय दिलाने में जो अड़ंगे लगाए हैं, जनता उसका जवाब जरूर देगी. मनोज तिवारी ने इस दौरान दावा किया कि बीजेपी बिहार में बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊः बीजेपी के 'अच्छे दिन आने वाले हैं' नारे के जवाब में सपा के 'सच्चे दिन आने वाले हैं' बुलंदशहरः पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच गो तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा भी बरामद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget