एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: BJP के पूर्व सरपंच पर नक्सलियों ने किया धारदार हथियार से वार, अधमरी हालत में छोड़ा; हालत गंभीर

Bijapur News: नक्सलियों ने अगवा पूर्व सरपंच महेश गोटा पर जानलेवा हमला किया और अधमरे हालत में सड़क पर फेंक दिया. इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में पूर्व सरपंच को अस्पताल पहुंचाया.

Bijapur News: बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सलियों द्वारा अपहरण किए गए 50 ग्रामीणों में  49 ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया, लेकिन गांव के पूर्व सरपंच और बीजेपी नेता महेश गोटा को लगभग 24 घंटे तक अपने पास बंधक बनाए रखने के बाद सोमवार की आधी रात को उन पर धारदार हथियार से गले में वार कर मृत अवस्था में उन्हें सड़क किनारे छोड़ दिया. नक्सलियों ने बीजेपी नेता को मृत सोचकर सड़क पर फेक दिया, लेकिन कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली.

इसके बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता के परिजनों ने उनकी सांसे चलते देख उन्हें तुरंत बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए देर रात ही उन्हें जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुरी तरह से घायल बीजेपी नेता का इलाज जारी है. हालांकि डॉक्टरों ने बीजेपी नेता की स्थिति काफी गंभीर बताई है और उन्हेंं रायपुर रेफर करने की भी तैयारी चल रही है. दरअसल बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के चिकट राज पहाड़ में हर साल की तरह इस साल भी ग्रामीण आदिवासी परंपरा अनुसार पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे हुए थे.

44 ग्रामीणों को नक्सलियों ने पूछताछ के बाद  छोड़ा
यहां पहले से ही मौजूद नक्सलियों ने 50 ग्रामीणों को अगवा कर लिया. हालांकि कुछ देर बाद 50 में से 44 ग्रामीणों को नक्सलियों ने पूछताछ के बाद  छोड़ दिया और अन्य ग्रामीणों को अपने पास बंधक बनाए रखा. इन ग्रामीणों में तीन स्थानीय जनप्रतिनिधि भी थे, जिसके बाद छह में से पांच ग्रामीणों को भी नक्सलियों ने रिहा कर दिया, लेकिन कुटरु पंचायत के  पूर्व सरपंच और बीजेपी नेता महेश गोटा को अपने पास बंधक बनाए रखा. इस दौरान परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व सरपंच महेश गोटा को रिहा करने की नक्सलियों से अपील की, लेकिन नक्सलियों ने सोमवार की देर रात पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से पूर्व सरपंच के गले में वारकर दिया. बता दें बस्तर संभाग में नक्सली लगातार बीजेपी नेताओं पूर्व सरपंच, सरपंच और पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं.

प्रदेश में  सियासी बवाल
इसको लेकर प्रदेश में  सियासी बवाल भी मचा हुआ है. बीजेपी  नेताओं ने नक्सलियों द्वारा लगातार पार्टी के लोगों  को टारगेट बनाए जाने को सुपारी किलिंग बताया है. वहीं बीजेपी नेताओं की हत्या को कांग्रेस नेता केवल नक्सली वारदात बता रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता केदार कश्यप का कहना है कि इधर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद को मारने की धमकी और लगातार अंदरूनी क्षेत्रो में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या से पार्टी नेताओं में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं राज्य सरकार के द्वारा पूर्व बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में भी कटौती करने से चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर नेताओं में डर बना हुआ है.

गौरतलब है कि  नक्सलियों ने इसी साल बस्तर संभाग में अब तक छह बीजेपी नेताओं को अपना निशाना बनाया है, जिनमें पांच बीजेपी नेताओं की मौत हो गई है. वहीं बस्तर के कई बीजेपी नेताओं को जान से मारने की धमकी भी नक्सलियों ने दी है.

Chhattisgarh News: अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला डॉक्टर पर मितानिन को थप्पड़ मारने का आरोप, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget