एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में युवा RJD के प्रदेश महासचिव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सड़क किनारे मिली लाश

Samastipur News: मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है.

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप गुरुवार (1 फरवरी) की देर रात पूर्व जिला पार्षद सह युवा आरजेडी के नेता रंजीत राय (38 वर्ष) की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. शव के समीप एक अन्य युवक भी बेहोश मिला है. उसका इलाज एक निजी क्लिनिक में हो रहा है. हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

बखरी बुजुर्ग गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद सह युवा आरजेडी के प्रदेश महासचिव रंजीत राय अपने घर से बाइक से शाम में निकले थे. देर शाम होते ही मोबाइल पर बात नहीं हो रही थी. कुछ लोग खोजने के लिए निकले तो इसी क्रम में हरपुर एलौथ के निकट समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर रोड के किनारे मिट्टी में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. पास में ही एक और युवक बेहोश पड़ा हुआ था. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों की मदद से दोनों को पुलिस सदर अस्पताल ले गई. यहां डाक्टरों ने रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है. हालांकि घटना के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौत कैसे हुई है. संदिग्ध हालत में आरजेडी नेता की मौत और एक साथी के जख्मी होने की खबर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

डीआईयू इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य, पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार और उनकी टीम अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: लखीसराय में 3 गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को भी थी तलाश, कारनामे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget