एक्सप्लोरर

Bettiah News: कोर्ट में हाजिर होने के लिए दिल्ली से बेतिया लौटे युवक ने लगाई फांसी, पत्नी से अनबन में दे दी जान

नबी हुसैन की शादी 12 साल पहले बेतिया के बानुछापर निवासी सलीम मियां की पुत्री से हुई थी. कुछ दिन पूर्व से ही नबी की पत्नी से अनबन चल रहा था, जिसको लेकर उसने अपनी जान दे दी.

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के पड़ुकिया गांव के वार्ड नंबर 19 में एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. मृतक की पहचान जलील मियां के पुत्र नबी हुसैन (30) के रूप में हुई है.

चनपटिया प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर खाना खाने के बाद नबी हुसैन के माता-पिता खेत में काम करने चले गए थे. कुछ देर बाद घर वापस लौटे तो देखा कि नबी हुसैन किचेन के छत से रस्सी के सहारे झूल रहा है. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा है.

ये भी पढ़ों- Jan Suraj Yatra Prashant Kishor : मोदी लहर को मात देने की तैयारी में जुटे प्रशांत किशोर, कहा- सत्ता परिवर्तन हो कर रहेगा

साली से शादी करना चाहता था नबी

परिजनों ने बताया कि नबी हुसैन की शादी करीब 12 साल पहले बेतिया के बानुछापर निवासी सलीम मियां की पुत्री से हुई थी. नबी हुसैन को दो लड़की और एक लड़का भी है. कुछ दिन पूर्व से ही नबी की पत्नी से अनबन चल रहा था. उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके में ही रह रही थी. वहीं यह दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था. परिजनों ने बताया कि कुछ माह पूर्व नबी हुसैन अपनी साली को लेकर दिल्ली चला गया था. वह उससे शादी करना चाहता था. इस मामले में नबी हुसैन की सास ने बानुछापर ओपी में उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. उसी केस के संबंध में वह कोर्ट में उपस्थित होने के लिए दिल्ली से अपने घर आया था.

ये भी पढ़ें- Bihar News: इन दो जिलों में तेल का भंडार होने की संभावना, ONGC ने सर्वेक्षण के लिए राज्य सरकार से मांगी अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget