एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में युवक की धारदार हथियार से हत्या, घर के दरवाजे पर ही उतारा मौत के घाट

Patna Murder: हाल के दिनों में पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं. दानापुर इलाके में यह ताजा कत्ल की वारदात पुलिस को खुल्लम-खुल्ला चुनौती देती नजर आ रही है.

पटना के दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकंद सराय गांव में बुधवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले शिवम उर्फ बंटी (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है. हत्या उसके घर के दरवाजे पर ही की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

 ग्रामीणों ने पुलिस पर उठाए सवाल 

स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे घर के सामने ही वारदात को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं. ग्रामीणों ने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में गश्ती की कमी के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.

मामले की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना अध्यक्ष मनीष आनंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शिवम उर्फ बंटी की हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर की गई है. शव घर के दरवाजे पर पड़ा मिला है. आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है.

बता दें कि हाल के दिनों में पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं. दानापुर इलाके में यह ताजा कत्ल की वारदात पुलिस को खुल्लम-खुल्ला चुनौती देती नजर आ रही है. 20 साल के बंटी की इतनी बेदर्दी से हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. लोग अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं कि आखिर इस युवक की जान का दुश्मन कौन था?

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस महकमा इस मामले की गहनता से छानबीन कर रहा है. आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और अपराधियों की तलाश में दबिश बनाई जा रही है. देखना ये होगा कि पुलिस कब तक इन गुनहगारों तक पहुंच पाती है और इस युवक  के कत्ल का राज फाश कर पाती है. फ़िलहाल, बंटी के परिवार में मातम पसरा है और पूरे इलाके में ग़ुस्सा और खौफ है.

ये भी पढ़ें: "2005 से पहले ऐसे होता था जी?" पारस हॉस्पिटल में कैदी की हत्या के बाद तेजस्वी यादव का सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget