एक्सप्लोरर

Sheikhpura News: कल पिता ने की थी 3 वर्ष की बेटी की हत्या, आज उसकी भी मिली लाश; पत्नी ने कराया था केस दर्ज

उमेश की पत्नी ने 3 वर्षीय पुत्री को जमीन पर पटक कर मारने का आरोप लगाते हुए कसार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में अभी पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि ये घटना हो गई.

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना के वरुणा पंचायत के अंतर्गत मसौढ़ा गांव में उमेश चौधरी पर उसकी पत्नी ने बेटी की पटक कर हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. यह मामला शुक्रवार का है. वहीं, शनिवार की सुबह उमेश चौधरी की भी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है. सुबह में लाश मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई. बेटी की भी जान कल चली गई थी. वहीं, पिता की भी मौत हो गई.

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि उमेश चौधरी का शव शनिवार की सुबह में गांव के लोगों ने पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद यह सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. गांव में लाश मिलने पर कई लोग इसे आत्महत्या करार दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग इसे संदिग्ध भी मान रहे हैं. फिलहाल घटना के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- Patna Terror Mission और गजवा-ए-हिंद से जुड़ी बड़ी खबर, SIT के सदस्य को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश

कसार थाना में पत्नी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

बता दें कि उमेश चौधरी की पत्नी बबीता देवी ने कसार थाना में तीन वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी को जमीन पर पिता के द्वारा पटक कर मार देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही थी. बबीता देवी का आरोप था कि पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था. पति के द्वारा मारपीट किया जा रहा था तो वह घर से भाग गई, जिसके कारण तीन वर्ष की बच्ची सुहानी कुमारी रोने लगी तो पिता ने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस घटना के एक दिन बाद उमेश चौधरी का शव भी गांव के बगीचे के पेड़ से लटका हुआ मिला है. हालांकि मामले को कई लोग संदिग्ध भी मान रहे हैं, परंतु चर्चा यह भी है कि आत्महत्या का भी मामला हो सकता है. बताया जाता है कि बबीता देवी और उमेश चौधरी को छह बच्चे हैं. इसमें से एक की हत्या पिता उमेश चौधरी के द्वारा कर दी गई थी. वहीं, अब पांच बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया. बताया जाता है कि पांच पुत्रियां और एक पुत्र दोनों दंपति को थे, जिसमें एक पुत्री कि कल हत्या की गई थी.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh Sawan Song 2022: फिर ट्रेंड में पवन सिंह और शिल्पी राज, सुनें 'गेरुआ ओढ़निया', डायरेक्ट लिंक देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget