एक्सप्लोरर

Year Ender 2024: इस साल सुर्खियां बनीं बिहार में पुल गिरने की घटनाएं, एक दिन गिर गए 5-5 ब्रिज, जानें कब-कब हुए हादसे

Bihar Bridge Collapse: बिहार में साल 2024 में पुल गिरने की घटनाओं ने नीतीश सरकार को विपक्ष के निशाने पर ला दिया था. कुछ घटनाएं पढ़िए जो साल 2024 के लिए याद आएंगी.

Bihar Bridge Collapse 2024: साल 2024 की विदाई होने में अब कुछ दिन शेष रह गए हैं. 2025 का आगमन होने वाला है, लेकिन 2024 की बिहार की चर्चित घटनाओं को अगर याद करें तो पुल गिरने का मामला सबसे पहले याद आता है. बिहार में इस साल कई जिलों में छोटे-बड़े मिलाकर दर्जन भर पुल गिरने के मामले सामने आए थे. एक दिन में 5-5 पुल तक गिर चुके हैं. बिहार में पुल गिरने की खबर सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियां बन गई थीं.

2024 में 2 मार्च को गिरा था पहला पुल

2024 में पुल गिरने के मामलों को अगर याद करें तो सबसे पहले 2 मार्च 2024 को सुपौल में कोसी नदी पर निर्माणाधीन बकौर-भेजा घाट पुल ढह गया था. भारत माला योजना के तहत इसका निर्माण हो रहा था. 1200 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा था.

इसके बाद 18 जून 2024 को अररिया जिले में बकरा नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया था. 22 जून को सीवान में गंडक नदी पर बना पुल जल में समा गया था. उसी के दूसरे दिन 23 जून को पूर्वी चंपारण में पुल गिरा था और 27 एवं 30 जून को किशनगंज में दो पुल धवस्त होने की घटना सामने आई थी.

सीवान और सारण में गिर गए पांच पुल

इस वर्ष की सबसे चर्चित तारीख तीन जुलाई रही. इस दिन सीवान और सारण जिले में एक ही दिन में पांच पुल गिर गए थे. इस घटना के बाद बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के विपक्षी दलों के नेताओं के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार आ गए थे. जो 5 पुल गिरे थे उनमें पहला सीवान में तेघड़ा-टेवथा के बीच बना तीन पाया पुल था, जिसकी लंबाई 13 फीट और चौड़ाई आठ फिट थी. 35 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित करके इसका निर्माण कराया था. दूसरा सीवान के ही महाराजगंज के देवरिया में तीन पाया का पुल गिरा था जिसकी लंबाई 30 फीट व चौड़ाई 12 फीट थी. ये पुल 2004 में करीब 10 लाख की लागत से तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह ने सांसद निधि से बनवाया था.

2004 में बना पुल भी गिरा

तीसरा सीवान में ही नौतन-सिकंदरपुर गांव के समीप बना तीन पाया वाला पुल गिरा था जिसकी लंबाई 15 फीट व चौड़ाई तीन फीट थी. उस पुल का निर्माण भी तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह ने अपनी सांसद राशि से 1998 में 6 लाख की लागत से करवाया था. चौथा पुल सारण जिले की दंदासपुर पंचायत की गंडकी नदी पर बना था जो गिर गया. करीब डेढ़ सौ साल पुराना ये पुल था.

पांचवे पुल की बात करें तो सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड में ये ध्वस्त हुआ था. श्रीढोढ़ानाथ मंदिर के पास गंडकी नदी पर बना पुल पानी के तेज बहाव के कारण गिर गया था. इस पुल का निर्माण 2004 में 22 लाख की लागत से हुआ था जबकि इसके पास समानांतर जर्जर ब्रिटिश कालीन का पुल अभी तक खड़ा है.

वहीं 17 अगस्त 2024 को भागलपुर के सुल्तानगंज अगवानी गंगा पुल के पिलर 9 का सुपर स्ट्रक्चर गिर गया था. गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण ये घटना घटी थी. पिलर संख्या 9 और 10 के बीच का स्लैब के सेगमेंट के लिए बना स्ट्रक्चर नदी में समा गया था.

यह भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- 'NDA के संपर्क में RJD के दर्जन भर नेता'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget