एक्सप्लोरर

अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था बेटा, फिर इस कलयुगी मां ने रची ऐसी साजिश कि सभी दंग रह गये

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था और अपने मां का कई लोगों के साथ अवैध संबंध को लेकर विरोध करता था. ऐसे में उसने प्रेमी संग मिलकर अपने बच्चे की हत्या करवा दी है.

वैशाली: जिले के देसरी थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव स्थित आलोक चिमनी के पास गड्‌ढे से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. मृतक शनिवार के दोपहर से ही गायब था, जिसकी खोज परिजनों ने देर रात तक की. वहीं बच्चे की गायब होने की सूचना देसरी थाने को दी. रविवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गड्‌ढे में एक बच्चे का शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना पाकर पुलिस मौके ओर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना परिसर आई और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्मार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. इधर, मृतक के पिता ने देसरी थाने में एक आवेदन देकर पत्नी और पत्नी के चार भाई पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की अहले सुबह शौच जाने के दौरान अलोक चिमनी के पास छोटा सा गड्ढे में एक बच्चे का शव फेंका हुआ मिला, जिसे देखकर ग्रामीण शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर सैकड़ों लोगों की भीड़ चिमनी के पास जुट गई. भीड़ में से किसी व्यक्ति ने शव की पहचान की और पुलिस और परिजनों की सूचना दी. सूचना पाकर पहुंचे पुलिस और परिजनों ने राजा के शव को पानी से बाहर निकाला.

शव पर जगह-जगह गहरे जख्म के निशान थे और नाक से खून बह रहा था. यह देख लोगों में चर्चा होने लगी कि मृतक की उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवा दी है और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया है. ताकि ऐसा लगे कि पानी में डुबने से मौत हुई है. पुलिस घटनास्थल से बच्चे का शव को उठाकर थाना ले गई, जहां शव के साथ सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था और अपने मां का कई लोगों के साथ अवैध संबंध को लेकर विरोध करता था. कई बार मृतक ने अपने मां को चचेरे मामा और अन्य लोगों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे महिला कई दिनों काफी घबराई हुई थी. ऐसे में उसने प्रेमी संग मिलकर अपने बच्चे की हत्या करवा दी है. महिला अपने पति को भोजन के साथ नींद का दवा खिला देती थी और पति के गहरी नींद में सोने के बाद किसी दूसरे के साथ सम्बंध बनाती थी.

घटना के संबंध में देसरी थानाध्यक्ष कृष्णदेव खतैत ने बताया चिमनी के पास से बच्चे का शव बरामद किया गया है. मृतक शनिवार के दोपहर से ही गायब था. सुबह में ग्रामीणों द्वारा शव बरामदगी की सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के पिता ने बच्चे की हत्या को लेकर पत्नी और पत्नी के चार भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget