एक्सप्लोरर

Motihari News: खुदकुशी करने मोबाइल टावर पर चढ़ गई महिला, मोतिहारी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

टॉवर पर चढ़ी महिला को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. काफी देर तक उसका वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे.

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार में शनिवार को एक महिला खुदकुशी करने टॉवर पर चढ़ गई. हालांकि पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद महिला वापस नीचे उतारी गई, लेकिन इससे पहले उसका हाई वोल्टेज ड्रामा खूब हुआ. देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.

नवजात शिशु को दिखाकर उतारा गया नीचे

पुलिस के जरिए टॉवर पर चढ़ी महिला को उसके नवजात शिशु को दिखाए जाने के बाद उसने पीने के लिए पानी मांगा तो टॉवर संचालक पानी देने टॉवर पर पहुंचा और समझा बुझा कर उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतारा.

बता दें कि शनिवार की सुबह से ही हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार पर स्थित एक टावर पर महिला चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही थी. जब पुलिस उतरने को बोल रही थी तब वह ऊपर से कूद कर आत्महत्या की लगातार धमकी दे रही थी. पूरी घटना को देखने के लिए वहां आसपास में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

भीड़ में चर्चा हो रही थी कि महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास कर रही है, लेकिन जब पुलिस ने महिला को उसके नवजात शिशु को दिखाकर नीचे उतारा तो पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में महिला ने बताया कि वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी, जिसमें वह असफल हो गई. इस कारण वह आत्महत्या की कोशिश करने लगी. 

एक साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

महिला के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वो हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार के भरत गुप्ता की पुत्री है, जिसकी महज एक साल पूर्व धूमधाम से शादी हुई थी और एक हफ्ता पहले ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया था. मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने टॉवर पर चढ़ी महिला के बारे में बताया कि महिला को शादी बीते वर्ष हुई थी. प्रतियोगिता परीक्षा में असफल होने को लेकर मानसिक तनाव में आ कर इस तरह का कदम उठाया. 

ये भी पढ़ें: Patna Metro: जल्द पूरा होने जा रहा पटना में मेट्रो का सपना! परिचालन से पहले DM ने दिए ये बड़े निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget