एक्सप्लोरर

क्या मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे पशुपति पारस? जानें- क्यों उठ रहा है ये सवाल

सांसद पशुपति पारस ने कहा, ‘जब मंत्री बनूंगा तो संसदीय दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दूँगा’. उन्होंने कहा कि उस स्थिति में किसी और को ये ज़िम्मेदारी दी जाएगी यानि उन्होंने मंत्रीपद के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं.

पटना: एलजेपी में चल रही खींचतान के बीच गुरुवार को पशुपति पारस को उनके गुट ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया. सूरजभान सिंह के आवास पर बैठक और नामांकन की प्रक्रिया हुई, जिसके बाद शाम करीब 5:30 बजे पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुद इस बात की जानकारी दी. इस दौरान गुट के तरफ से बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह, तीनों सांसद वीणा देवी, महबूब अली कैसर और चंदन सिंह मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं पारस 

पीसी के दौरान पत्रकार दीर्घा की तरफ से किए गए कुछ सवालों का जवाब देते हुए पशुपति पारस ने स्पष्ट संकेत दिया कि वो केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं. दरअसल, सांसद पशुपति कुमार पारस तीन दिनों पहले अपने भतीजे चिराग पासवान को पहले संसदीय दल के नेता और बाद में अध्यक्ष पद से हटा चुके हैं. पार्टी संविधान का हवाला देते हुए उन्होंने ये फैसला लिया था.

उन्होंने कहा कि एलजेपी के संविधान के मुताबिक एक व्यक्ति एक ही पद पर रह सकता है. इसी को लेकर आज पीसी में जब एबीपी न्यूज ने पशुपति पारस से पूछा कि जब भतीजे चिराग पासवान के लिए संविधान है तो खुद पारस दो-दो पद पर कैसे होंगे? पारस खुद संसदीय दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर पार्टी के संविधान का कैसे पालन करेंगे?

मंत्री बनने पर छोड़ दूंगा पद

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘जब मंत्री बनूंगा तो संसदीय दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दूँगा’. उन्होंने कहा कि उस स्थिति में किसी और को ये ज़िम्मेदारी दी जाएगी यानि उन्होंने मंत्रीपद के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं. गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू होने के बाद से ही एलजेपी में चाचा-भतीजे के बीच की इस तनातनी ने जोर पकड़ लिया था.

सूत्रों की माने तो पशुपति पारस को मंत्रिमंडल में किसी अहम पद की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि, मंत्रालय बंटवारे को लेकर अभी किसी तरह की बात पर मुहर नहीं लगी है.

यह भी पढ़ें -

सवालों का जवाब नहीं दे पाए पशुपति पारस, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही उठकर गए बाहर

पशुपति पारस बने LJP के अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget