एक्सप्लोरर

क्या बिहार में जल्द ही टूट जाएगा बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन? तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा

तेजस्वी ने बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन को मजबूरी का गठबंधन बताते हुए कहा कि, "यह गठबंधन कभी भी टूट सकता है और चुनाव हो सकता है. इसके लिए हमें तैयार रहना होगा."

पटना: विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए सोमवार को एक साथ बैठे. इस दौरान आरजेडी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 2021 में फिर से चुनाव हो सकता है, जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा. तेजस्वी ने बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन को मजबूरी का गठबंधन बताते हुए कहा कि, "यह गठबंधन कभी भी टूट सकता है और चुनाव हो सकता है. इसके लिए हमें तैयार रहना होगा."

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए यादव ने कहा, "हमें सभी वर्गों का वोट मिला है. कुछ सीटों पर भितरघात के चलते हम हारे. एक-एक सीट पर चार-चार प्रत्याशी खड़े हो गए. व्यक्तिगत लाभ के लिए कुछ लोगों ने भितरघात किया. पार्टी हित नहीं देखा. जिन सीटों पर हम जीत सकते थे वहां भी निराशा हाथ लगी. सामने के शत्रु से तो लड़ा जा सकता है, लेकिन भीतर के शत्रु से नहीं, इसलिए अगली लड़ाई के लिए सभी तैयार रहें. एकजुट रहें."

अब पार्टी परंपरा में बदलाव की जरूरत- तेजस्वी

तेजस्वी ने पार्टी की पुरानी परंपरा में भी बदलाव के संकेत देते हुए कहा कि अब पार्टी परंपरा में बदलाव की जरूरत है. पुरानी परंपरा से पार्टी का भला नहीं होगा. आरजेडी के एक नेता ने बताया कि बैठक में किसान आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में कहा गया है कि सभी को सड़कों पर उतरना होगा. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत सभी आरजेडी विधायक, हालिया चुनाव में हारे प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

सूत्रों के मुताबिक आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी हार के कारण बताए. उन्होंने मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों को समय पर नहीं पहुंचने को हार का कारण बताया. उल्लेखनीय है कि इस बैठक के पहले तेजस्वी यादव रांची गए थे और अपने पिता और पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस MLA ने किसान सम्मेलन को बताया नौटंकी, कहा- केवल पार्टी की TRP बढ़ा रहे भाजपा नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget