एक्सप्लोरर

बिहार में कांग्रेस क्यों है कमजोर? भक्त चरण दास ने बताए जिम्मेदारों के नाम

दास ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की विधानसभा वार बैठक होगी और प्रमंडलवार समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि दो महीने के अंदर प्रदेश कमेटी का भी गठन किया जाएगा.

पटना: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने मंगलवार को स्वीकार किया कि राज्य में कांग्रेस कमजोर है, हालांकि उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि फिर से पार्टी की खोई प्रतिष्ठा लौटेगी. इस क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहां तक कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार किसानों और आम लोगों से ऐसा व्यवहार नहीं कर सकती. दास ने कहा कि, किसानों का हक दिलाने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है उससे देश को खतरा है.

भक्त चरण दास ने कहा कि चुनाव आयोग हो या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हो सभी के मूल्यों का हनन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में आरटीआई एक्ट का कोई सम्मान नहीं है. आम लोगों को सावधान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश खतरे में है और इसको लेकर आवाज उठाने की जरूरत सबको है. उन्होंने कहा कि जब देश रहेगा तभी हमलोग रहेंगे. उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरी बताते हुए सभी लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील

बिहार कांग्रेस कमजोर है- भक्त चरण दास

बिहार कांग्रेस के संगठन में कलह को लेकर कांग्रेस प्रभारी ने कहा, "बिहार कांग्रेस कमजोर है और मैं इसको मानता हूं." हालांकि इसके दोषी के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सभी दोषी हैं. मैं भी इसके लिए खुद को दोषी मानता हूं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की विधानसभा वार बैठक होगी और प्रमंडलवार समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि दो महीने के अंदर प्रदेश कमेटी का भी गठन किया जाएगा. बैठक में हुई धक्का मुक्की के संबंध में उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले कांग्रेस के लोग नहीं थे.

यह भी पढ़ें-

इंडिगो मैनेजर मर्डर: बिहार पुलिस के हाथ खाली, न हत्या की वजह, न हत्यारे का पता चला, जांच SIT के हवाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget