एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021: इस साल 08 नवंबर को है छठ पूजा, जानें इस पूजा का बिहार से कनेक्शन और इसके पीछे की कहानी

Chhath Puja 2021: छठ पूजा दीपावली के 6 दिन बाद कार्तिक महीने की षष्ठी के दिन होती है. इस साल यह पूजा 08 नवंबर 2021 के दिन पड़ रही है. जानें इस पूजा के पीछे की कथा.

Chhath Puja 2021: इस साल छठ पूजा का आरंभ 08 नवंबर से होगा. ये महापर्व दीपावली के 6 दिन बाद कार्तिक महीने की षष्ठी यानी छठी के दिन मनाया जाता है. इस पर्व की अवधि चार दिन तक होती है और नहाए खाय से शुरू होने वाला यह पर्व सूर्य देव को जल देने के साथ चौथे दिन खत्म होता है. इस दौरान महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं. हालांकि व्रत रखना या न रखना व्यक्तिगत चुनाव पर आधारित होता है.

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाने वाला यह महापर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का मुख्य पर्व है. इसे बिहार का विशेष त्योहार क्यों कहते हैं आइए जानते हैं.

क्या है कथा –

छठी मइया को सूर्य देव की बहन कहा जाता है जिनकी पूजा मुख्य रूप से इस त्योहार पर होती है. कहते हैं माता कुन्ती के पुत्र अंगराज़ कर्ण जोकि अंग प्रदेश के राजा थे, सूर्य देव की उपासना करते थे. कर्ण सूर्य देव के पुत्र थे. उनके अंश से ही माता कुन्ती को पुत्र की प्राप्ति हुई थी. कर्ण की देखा-देखी उनकी प्रजा भी सूर्य देवता की उपासना करने लगी. इसे बिहार से विशेष रूप से संबंधित इसलिए मानते हैं कि अंग प्रदेश वर्तमान में भागलपुर में है जो बिहार में स्थित है. यहीं से इस पूजा की शुरुआत हुई थी जो धीरे-धीरे पूरे पूर्वांचल में फैल गई.


Chhath Puja 2021: इस साल 08 नवंबर को है छठ पूजा, जानें इस पूजा का बिहार से कनेक्शन और इसके पीछे की कहानी

ऐसे मनाते हैं पर्व –

इस पर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय से होती है. इस दिन व्रत रखने वाले नहाकर नये कपड़े पहनते हैं और चाना दाल, कददू की सब्जी और चावल का भोजन करते हैं. अगले दिन से व्रत शुरू होता है जिसे खरना कहते हैं. इस दिन गुड़ की खीर बनाकर उसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है. आज ही से उपवास शुरू होता है.

तीसरे दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और पूजा का प्रसाद तैयार करती हैं. इस दिन नये कपड़े पहनकर नदी या तालाब में खड़े होकर महिलाएं डूबते सूरज की पूजा करती हैं. चौथे और अंतिम दिन सप्तमी को इस पूजा का समापन होता है. इस दिन सूर्य को अर्घ्य देकर और प्रसाद बांटकर पूजा संपन्न होती है. पूजा के लिए विशेष प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और बांस की डलिया में तमाम तरह के फल रखकर पानी में आधा डूबकर पूजा की जाती है. इस व्रत का विशेष महत्व माना गया है.

यह भी पढ़ें:

Gorakhnath Temple: गोरखनाथ मंदिर में कैसे शुरू हुई खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा? जानिए इसके पीछे की कहानी

Madhya Pradesh Bhojpur Temple: जानिए विश्व के 'सबसे बड़े शिवलिंग' वाले भोजपुर मंदिर का इतिहास, क्यों आज भी है यह मंदिर अधूरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget