एक्सप्लोरर

सक्रिय राजनीति में कब होगी लालू यादव की एंट्री? तेजस्वी यादव ने दिया ये जवाब

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि लालू यादव जल्द से जल्द रिकवर करें. जिस तरह से लोगों का प्यार और दुआ है, हमें यकीन है कि लालू यादव जल्द से जल्द लोगों के बीच होंगे.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को 74 साल के हो गए. तीन साल बाद उन्होंने जेल के बाहर परिजनों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली में बड़ी बेटी मीसा भारती के घर में रह रहे लालू यादव परिजनों के साथ केक काटते दिखे. बधाई देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा. हालांकि, लालू यादव के जेल से बाहर आने के बाद से एक सवाल लगातार उठ रहा है कि वे सक्रिय राजनीति में कब एंट्री लेंगे? 

जल्द सक्रिय राजनीति में एंट्री लेंगे लालू यादव

इस सवाल का उनके बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जवाब दिया. इन दिनों पिता के साथ दिल्ली में रह रहे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, " फिलहाल हमने बहुत कम लोगों को लालू यादव से मिलने की इजाजत दी है. सेहत को देखते हुए बहुत ज्यादा रिस्क हमें लेना नहीं है. केवल परिवार वाले ही फिलहाल उनसे मिल रहे हैं."

उन्होंने कहा, " उम्मीद है कि जो गरीबों के मसीहा हैं, समाजवादी नेता हैं, वो जल्द सक्रिय राजनीति में आएंगे. लोग लालू यादव को मिस कर रहे हैं और चाहते हैं कि वो सक्रिय राजनीति में आएं क्योंकि आज के दौर में देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो सीधे साम्प्रदायिक शक्तियों से चुनैती ले सके और उन्हें मुंह तोड़ जवाब दे सके."

बिहार सरकार फर्जीवाड़े में नंबर वन
 
बिहार में कोरोना से मौत के आंकड़ों के 'खेल' पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, " बिहार सरकार फर्जीवाड़े में नंबर वन है. एक बार नहीं कई बार हमने सरकार के इन कारनामों का सबूत सदन में पेश किया है. लेकिन बिहार सरकार आंकड़े छिपा रही है. पहले कोरोना टेस्ट के आंकड़े छिपाए गए और अब मौत के छिपाए जा रहे हैं. गांव में अब भी कितनी मौतें अनरिपोर्टेड हैं. बिहार की स्थिति बद से बदतर है."

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " कोई आंकड़ा नहीं है सरकार के पास. सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है. कोई मामूली आंकड़ा नहीं था. अब स्वीकार कर रही है कि साढ़े नौ हजार के करीब मौत हुई है. समझिए कितने हजारों में सरकार ने मौत का आंकड़ा छिपाने का काम किया." अंत में उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लालू यादव जल्द से जल्द रिकवर करें. जिस तरह से लोगों का प्यार और दुआ है, हमें यकीन है कि लालू यादव जल्द से जल्द लोगों के बीच होंगे.

यह भी पढ़ें -

बिहारः केंद्र सरकार से अपील करते हुए बोले जीतनराम मांझी, चुनाव हो सकते हैं तो जनगणना से परहेज क्यों?

पप्पू यादव का आरोप- 'मूर्खता' से जनसंहार को फिर न्योता दे रही सरकार; जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget