एक्सप्लोरर

JDU के नए अध्यक्ष आरसीपी सिंह के सामने हैं कौन सी चुनौतियां? यहां समझिए

आरसीपी सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि वे अध्यक्ष बनने के बाद आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटते हैं.

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) को देखा जाए तो जेडीयू फिलहाल संकट के दौर से गुजर रही है, ऐसे में पार्टी की कमान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे आरसीपी सिंह को सौंपी गई है. जेडीयू के 'बिग बॉस' की भूमिका सिंह कैसे निभाएंगें यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना और इसका विस्तार उनके सामने बड़ी चुनौती होगी. कहा जा रहा है कि जेडीयू में नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता रहे हैं. ऐसे में आरसीपी सिंह उनके सामने ही सर्वमान्य नेता की छवि बना पाएंगें इसमें संदेह है. जेडीयू में भी उनके समय के कई कद्दावर नेता हैं, जिनमें पार्टी के नेतृत्व संभालने की भी क्षमता मानी जाती हैं. ऐसे नेता सिंह को कैसे अध्यक्ष स्वीकार करेंगे, यह देखने वाली बात होगी.

इधर, बिहार में सबसे बड़े दल के रूप में रहने वाली जेडीयू आज तीसरे नंबर पर है. जेडीयू के नेता भी मानते हैं कि जेडीयू संगठन के दूसरे राज्यों में विस्तार और बिहार में मजबूती देने के कारण संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके सिंह को पार्टी का नेतृत्व संभालने का मौका दिया गया है. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी बिहार की तर्ज पर अन्य राज्यों में पार्टी के संगठन के विस्तार और उसे प्रभावी बनाने के प्रस्ताव को पारित कर जेडीयू ने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी अब केवल बिहार में ही मजबूत नहीं रहना चाहती.

जेडीयू का चेहरा नीतीश कुमार ही रहे हैं

बिहार के पूर्व मंत्री और विधान पार्षद नीरज कुमार कहते भी हैं, आरसीपी सिंह जेडीयू से लंबे अरसे से जुडे हैं और संगठन में प्रभावकारी भूमिका निभाते आ रहे हैं. उनका प्रशासनिक अनुभव और संवाद कौशल जेडीयू के सांगठनिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा. इधर, जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार के लिए मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी संभालना चुनौतीपूर्ण हो रहा था. जेडीयू अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार की सोच के बाद भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रही थी. ऐसे में पार्टी में नई पीढ़ी को स्थान देना और पार्टी के कार्यकतार्ओं में जोश भरने के लिए परिवर्तन जरूरी समझा गया व पार्टी की जिम्मेदारी एक स्वतंत्र व्यक्ति को दी गई.

उल्लेखनीय है कि जेडीयू के अध्यक्ष जॉर्ज फर्णांडीस रहे हों या शरद यादव, पार्टी का चेहरा नीतीश कुमार ही रहे हैं. पार्टी के नेता भी कहते हैं कि नीतीश कुमार पार्टी को नई उंचाइयों पर ले गए हैं. वैसे, देखा जाए तो सिंह को प्रारंभ से ही नीतीश कुमार के उतराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. सिंह, कुर्मी जाति से आते हैं और नीतीश कुमार के सबसे विश्वासी पात्रों में से एक हैं. उनके लिए अपने गठबंधनों के घटकदलों से सामंजस्य बैठाए रखना भी एक चुनौती माना जा रहा है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने हालांकि यह भी कहा कि सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी और जेडीयू का संबंध और गठबंधन और मजबूत होगा. बहरहाल, आरसीपी सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि वे अध्यक्ष बनने के बाद आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटते हैं.

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार बोले- नहीं थी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, बीजेपी अपना सीएम बना सकती है

कोरोना काल में बाहर फंसे बिहारियों की आर्थिक मदद के लिए बिहार ने जीता डिजिटल इंडिया अवार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget