एक्सप्लोरर

कोरोना काल में बाहर फंसे बिहारियों की आर्थिक मदद के लिए बिहार ने जीता डिजिटल इंडिया अवार्ड

मार्च 2020 में कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी. लॉकडाउन के दौरान बिहार के लोग काफी संख्या में बाहर के राज्यों में फंसे हुए थे. ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल पहल करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे.

पटना: कोविड-19 महामारी के दौरान लाभार्थियों के खातों में आर्थिक सहायता के तहत सीधे पैसे डालने की बिहार सरकार की पहल ने उसके विभागों को ‘डिजिटल इंडिया अवॉर्ड’ का विजेता बना दिया है. यह पुरस्कार केंद्र सरकार देती है और इस साल बिहार को यह सम्मान ई-शासन के लिए अभिनव कदम उठाने के लिए मिलेगा. इसकी जानकारी रविवार को जारी आधिकारिक बयान में दी गई है.

गौरतलब है कि कोरोना काल में राज्य से बाहर काम करने वाले बिहार के 21 लाख से अधिक श्रमिकों को ‘बिहार सहायता मोबाइल ऐप’ के जरिये आर्थिक मदद पहुंचाई गई थी.

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग के अलावा राज्य के ‘नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर’ (एनआईसी) को संयुक्त रूप से ‘महामारी श्रेणी’ में ‘डिजिटल इंडिया अवॉर्ड-2020’ का विजेता चुना गया है. मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 दिसंबर को नयी दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में यह पुरस्कार विजेताओं को प्रदान करेंगे.

गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी. लॉकडाउन के दौरान बिहार के लोग काफी संख्या में बाहर के राज्यों में फंसे हुए थे. ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल पहल करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे.

मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में बाहर फंसे लोगों से बात कर उनका फीडबैक लिया गया और ससमय राहत पहुंचाने के लिए अभिनव पहल की गयी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे राज्य के लोगों को ससमय राहत पहुंचायी गयी. बिहार से बाहर फंसे श्रमिकों को बिहार कोरोना सहायता मोबाइल ऐप के माध्यम से 21 लाख से अधिक लोगों को वित्तीय सहायता पहुंचायी गयी थी. सरकार के इसी इनिसिएटिव ने उसे डिजिटल इंडिया अवार्ड का विजेता बना दिया है.

यह भी पढ़ें - एक बार फिर विवादों में लालू यादव, RJD के कब्जे में रिम्स स्टॉफ क्वार्टर होने का आरोप लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के पक्ष में नहीं है जेडीयू, कहा- समाज में उत्पन्न होगी घृणा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget